Post Top Ad
Saturday, January 15, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
क्या हुक्म मेरे आका की तर्ज पर ग्राहक की पसंद के अनुसार गाड़ियों की चोरी करने वाली गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, गैंंग सरगना पूर्व पार्षद का बेटा।
क्या हुक्म मेरे आका की तर्ज पर ग्राहक की पसंद के अनुसार गाड़ियों की चोरी करने वाली गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, गैंंग सरगना पूर्व पार्षद का बेटा।
इंदौर। पुलिस के हाथ लगा गैंग का सरगना और उसका गुर्गा ऑन डिमांड बाइक चोरी करते थे। कस्टमर जिस कंपनी, मॉडल और हॉर्स पावर की बाइक की डिमांड करते, गैंग वही चुराकर दे देती। गैंग के लोग 100 किमी दूर पीपलरावां (देवास) से इंदौर तक बस या कार में भरकर चोरी करने आते थे। एक साथ 8 से 10 गाड़ियां चुरा ले जाते। पुलिस ने गुर्गे योगेश हाड़ा के बाद सरगना सचिन कंजर को भी अरेस्ट कर लिया है। सरगना पीपलरावां के पूर्व पार्षद भरत का बेटा है।
सरगना पीपलरावां (देवास) के कंजर डेरे से पकड़ा गया। उसने डेढ़ साल में इंदौर से 1000 गाड़ियां चुराने की बात स्वीकार की है। बताया कि उनका गिरोह चोरी की गाड़ियां गड्ढों या झाड़ियों में छिपा देता था। बाद में गैरेज संचालक और मैकेनिक को पांच से आठ हजार रुपए में पार्ट्स या पूरी बाइक बेच देते थे। डेरे से चोरी की 12 गाड़ियां बरामद हुई हैं। गिरोह के अब भी दस से ज्यादा बदमाश फरार हैं। बदमाशों ने बताया कि सम्मत खेड़ी का एक बदमाश उन तक कस्टमर की डिमांड पहुंचाता था कि किस कंपनी की बाइक चाहिए। उसकी डिमांड पर ये लोग कार या बस से इंदौर आते थे। इन्हें पुलिस चेकिंग की भी पूरी जानकारी रहती थी, उनके हटते ही ये लोग शहर में एंट्री करते थे।
पुलिस के मुताबिक विजय नगर, लसूड़िया, खजराना, तिलक नगर इलाकों से बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रहीं थी। खजराना और विजय नगर पुलिस के हत्थे गैंग का गुर्गा योगेश हाड़ा चढ़ गया। वह अपने तीन साथियों के साथ 2 बाइकों पर आ रहा था। पुलिस को देखकर हथियार लहराया। उसके तीन साथी भाग निकले। उसकी निशानदेही पर पीपलरावा में कंजर डेरे पर दबिश दी गई। सरगना सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद