Post Top Ad
Saturday, January 15, 2022
Home
अपराध
उज्जैन
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
आतिफ ने फेसबुक के माध्यम से जैन शादीसुदा को फंसाया, झूट बोलकर शादी करने ले जा रहा था अजमेर, उज्जैन मैं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने चंगुल से छुड़ाया; देखे विडियो।
आतिफ ने फेसबुक के माध्यम से जैन शादीसुदा को फंसाया, झूट बोलकर शादी करने ले जा रहा था अजमेर, उज्जैन मैं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने चंगुल से छुड़ाया; देखे विडियो।
उज्जैन। शादी करने अजमेर जा रहे मुस्लिम लड़के और जैन लड़की को बजरंग दल ने उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया। दोनों पहले से शादीशुदा हैं। लड़की ने लव मैरिज की थी। दोनों इंदौर के पास महू से गुरुवार शाम उज्जैन आए। यहां से शुक्रवार को अजमेर जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। ट्रेन चलने से पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों को उतार लिया। कार्यकर्ताओं ने पहले लड़के की पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। लड़की को उसके मां-बाप के हवाले कर दिया है। पकड़े गए आतिफ का एक बच्चा भी है। लड़की ने बताया कि वह फेसबुक के जरिए आतिफ के टच में आई। वह एक प्राइवेट स्कूल में अकाउंट्स का काम देखती है। बजरंग दल जिला सह संयोजक पिंटू कौशल ने बताया कि हमें दोनों के चोरी-छिपे अजमेर भागकर शादी करने की जानकारी मिली थी। भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस के बी-1 कोच से दोनों को उतार लिया। युवती के माता-पिता को फोन कर बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया।
युवती संक्रांति पर मां की तबीयत खराब होने का कहकर मायके गई थी। जब पति को उसकी हकीकत पता चली तो उसने उज्जैन आने से मना कर दिया। तब बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसके मां-बाप को फोन कर बुलाया। सुबह करीब 4 बजे उनके सुपुर्द किया। जैसे ही युवती के माता-पिता महू से उज्जैन पहुंचे, वह उनसे माफी मांगने लगी। कहा- उसे आतिफ ने झूठ बोलकर फंसाया। अजमेर वाले बाबा के कई चमत्कार बताए और कहा वहीं शादी करेंगे। युवती और उसके पेरेंट्स ने पुलिस में शिकायत नहीं की। वे सीधे महू चले गए।
Tags
# अपराध
# उज्जैन
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद