इंदौर, महिला प्रोफेसर के बाद अब MBBS डॉक्टर की गुंडई आई सामने, डॉक्टर ने ठेले के आगे खड़ी की कार तो महिला ने टोका, डॉक्टर ने वर्कर्स बुलाकर मां-बेटे को पिटवाया; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 15, 2022

इंदौर, महिला प्रोफेसर के बाद अब MBBS डॉक्टर की गुंडई आई सामने, डॉक्टर ने ठेले के आगे खड़ी की कार तो महिला ने टोका, डॉक्टर ने वर्कर्स बुलाकर मां-बेटे को पिटवाया; देखे विडियो।

महिला प्रोफेसर के बाद अब MBBS डॉक्टर की गुंडई आई सामने, डॉक्टर ने ठेले के आगे खड़ी की कार तो महिला ने टोका, डॉक्टर ने वर्कर्स बुलाकर मां-बेटे को पिटवाया।

इंदौर, महिला प्रोफेसर के बाद अब MBBS डॉक्टर की गुंडई आई सामने, डॉक्टर ने ठेले के आगे खड़ी की कार तो महिला ने टोका, डॉक्टर ने वर्कर्स बुलाकर मां-बेटे को पिटवाया; देखे विडियो।

इंदौर। एक MBBS डॉक्टर ने गुस्से में महिला का आलू-प्याज का ठेला पलटवा दिया। महिला और उसके बेटे की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने डॉक्टर से ठेले के आगे से कार हटाने का कह दिया। इससे नाराज डॉक्टर ने अपने क्लिनिक से कर्मचारियों को बुलाकर पहले मां-बेटे को पिटवाया। फिर आलू-प्याज रोड पर फेंक दिए। कुछ रोज पहले भोपाल में भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। घर के बाहर खड़ी कार से ठेला टच होने पर महिला प्रोफेसर ने फल का ठेला पलटा दिया था।

घटना बीती रात को भंवरकुआ थाना इलाके की भोलाराम उस्ताद रोड पर हुई। यहां आलू-प्याज का ठेला लगाने वाली द्वारिका बाई और उसके बेटे राजू को अनु अनायका क्लिनिक के संचालक डॉ. अनिल घई ने पिटवा दिया। इसका वीडियो अब सामने आया है। द्वारिका का आरोप है कि वह बीती रात अपने ठेले पर खड़ी थी, तभी डॉ. घई क्लिनिक पर पहुंचे। उन्होंने कार ठेले के सामने लगा दी। बस उनसे इतना कहा कि कार साइड में लगा लीजिए, इस पर वह भड़क गए। गाली-गलौज की। चार कर्मचारियों को बुलाकर हमें पिटवा दिया। बेटे राजू के हाथ में गंभीर चोट आई है।

इंदौर, महिला प्रोफेसर के बाद अब MBBS डॉक्टर की गुंडई आई सामने, डॉक्टर ने ठेले के आगे खड़ी की कार तो महिला ने टोका, डॉक्टर ने वर्कर्स बुलाकर मां-बेटे को पिटवाया; देखे विडियो।
घायल राजू

महिला का कहना है कि बेटे के साथ शिकायत करने भंवरकुआं थाने गई थी। वहां हमें काफी देर तक बैठाकर रखा गया। राजीनामे का दबाव बनाया गया, लेकिन जब थाने पर भीड़ जमा होने लगी, तब डॉ. घई के सिर्फ 1 कर्मचारी यश पर रिपोर्ट की गई। उसे गिरफ्तार कर छोड़ भी दिया। पुलिस ने हमें रात 3 बजे तक थाने में बैठाकर रखा। महिला शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के पास पहुंचीं। कमिश्नर ने धाराएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि डॉ. घई आपराधिक और जालसाज प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पहले भी और लोग शिकायत कर चुके हैं।

इंदौर, महिला प्रोफेसर के बाद अब MBBS डॉक्टर की गुंडई आई सामने, डॉक्टर ने ठेले के आगे खड़ी की कार तो महिला ने टोका, डॉक्टर ने वर्कर्स बुलाकर मां-बेटे को पिटवाया; देखे विडियो।
महिला शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचीं

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...