रायसेन, पिछड़े तबके के लोगों को सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का फायदा - कृष्णा गौर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 17, 2022

रायसेन, पिछड़े तबके के लोगों को सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का फायदा - कृष्णा गौर।

पिछड़े तबके के लोगों को सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का फायदा - कृष्णा गौर।

रायसेन, पिछड़े तबके के लोगों को सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का फायदा - कृष्णा गौर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। पिछड़े वर्ग के गरीब और पात्र हितग्राहियों को सरकारों की कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का फायदा पूरी प्राथमिकता से मिलना चाहिए क्योंकि वे विकास की मुख्य धारा से अभी भी काफी पिछड़े हुए हैं। यह बात सोमवार को मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य एवं गोविंदपुरा विस सीट की बीजेपी विधायक कृष्णा गौर ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच समीक्षा बैठक में कही। इस मौके पर कलेक्टर अरविंद दुबे सहित मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के  अध्यक्ष (केबिनेट दर्जा प्राप्त) एवं गौरीशंकर बिसेन तथा आयोग के सदस्य (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) और विधायक प्रदीप पटेल द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं, कौशल उन्नयन, रोजगार सहित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर दुबे, अपर कलेक्टर अनिल डामोर, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...