Post Top Ad
Monday, January 17, 2022
Home
अपराध
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बालाघाट
पति के दहेज की भूख पत्नी नहीं कर पाई पूरी तो पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, जब पति जाता बाहर तो जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने मायके आकर बचाई जान।
पति के दहेज की भूख पत्नी नहीं कर पाई पूरी तो पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, जब पति जाता बाहर तो जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने मायके आकर बचाई जान।
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मध्य प्रदेश की एक महिला से दहेज प्रताड़ना का वीभत्स चेहरा सामने आया है। लड़की को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित तो किया गया। साथ ही उसके पति ने अप्राकृतिक रूप से यौन संबंध बनाना शुरू कर दिया। इसके साथ जेठ ने भी महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की की गलती सिर्फ इतनी थी कि ससुराल वालों की इच्छा के मुताबिक उसका परिवार दहेज नहीं दे सका था। फिलहाल युवती ने सुपेला थाना में FIR दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के बालाघाट की रहने वाली लड़की की शादी साल 2019 कोहका विवेकानंद कॉलोनी में हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल आई तो कुछ समय तक तो सब ठीक रहा। उसके बाद उसके सास, ससुर, जेठ और पति सभी लोग दहेज कम लाने को लेकर ताने मारने लगे। पति आए दिन दहेज लाने के लिए उससे झगड़ा करने लगा। पिता की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह और अधिक दहेज दे सकें। दहेज उत्पीड़न का केस दिन पर दिन बढ़ता जा रहा था। लड़की के पिता ने शादी में ढाई लाख रुपए नकद और दहेज का सामान दिया था। जब ससुराल के लोग अधिक परेशान करने लगे तो पिता ने 37 हजार रुपए अलग से दिया और अधिक दहेज न दे पाने के लिए अनुरोध भी किया। इसके बाद भी ससुराल वाले नहीं माने और प्रताड़ित करने का सिलसिला बढ़ता चला गया।
लड़की ने इसका विरोध किया। उसने पिता से अधिक दहेज मांगने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पति और जेठ ने यातना की हदें पार कर दीं। पिछले कुछ महीनों से उसका पति आए दिन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता। जब पति बाहर जाता तो जेठ उसके साथ छेड़छाड़ करता और जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। इन सब प्रताड़ना के बाद युवती अपने मायके चली गई और उसने मामले की शिकायत बालाघाट थाने में दर्ज कराई। वहां से जीरो रिपोर्ट आने पर सुपेला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags
# अपराध
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बालाघाट
Share This
About Ghatak reporter
बालाघाट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद