Post Top Ad
Sunday, January 30, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
राजनीति
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, अटल जी के सिद्धांतों को छोड़ देश को गर्त में ले जा रहे मोदी जी और अमित शाह।
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, अटल जी के सिद्धांतों को छोड़ देश को गर्त में ले जा रहे मोदी जी और अमित शाह।
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। जिस महान चिंतक के सिद्धांतों के चलते भाजपा आज सत्ता में बैठी लेकिन सिद्धांतों को दरकिनार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह ने अपनी मनमानी और तानाशाही के चलते देश को गर्त में धकेल दिया है। केवल पांच किलो राशन एक माह में निशुल्क उपलब्ध करवा कर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। झूठे सब्जबाग दिखाकर देश की संपत्ति को बेचने का काम किया जा रहा है। उक्त विचार तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर एक फरवरी से संपूर्ण प्रदेश में प्रारंभ हो रहे घर-घर चलो अभियान के तहत तैयारी बैठक में अपने निवास पर आयोजित बैठक में उक्त विचार रखे। विधायक शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ एक-एक नया सदस्य बनाते हुए लोगों की भाजपा सरकार की कथनी, करनी और जनता की भावनाओं के साथ की गई खिलवाड़ तथा 15 महीनों के कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को बतायें। आने वाले समय में ग्राम पंचायत से लेकर नगर परिषद, नगर पालिकाओं तथा विधानसभा चुनाव भी संपन्न होने है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास को हासिल करना है।
बैठक के दौरान पूज्य महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए वरिष्ठ नेता सुनील जैन ने गांधी परिवार के बलिदान को याद कराते हुए कहा कि आज फर्जी तरीके से दो गुजरातियों द्वारा इतिहास तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। बलिदानियों के योगदान को कम करके सोची समझी रणनीति के तहत नाथूराम गोडसे जैसे लोगों को महिमा मंडित किया जा रहा है। एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और देश को बेचने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीवान शैलेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप रघुवंशी, अजय गुप्ता, किशोर राय, महेंद्र तिजोरी वाले, किसान कांग्रेस के संतोष पटेल ओमप्रकाश पटेल, सेवादल प्रमुख सौरभ शर्मा, वीरेंद्र मोदी, आशाराम जाटव सहित विभिन्न वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए मंहगाई, बेरोजगारी, हिंदू-मुस्लिमों में वैमनस्यता के बीज बोकर सत्ता के खातिर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। विभिन्न जन विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी गई एवं घर-घर जाकर लोगों को हकीकत बताने की जरूरत बताई। बैठक का संचालन रवि नामदेव तथा आभार कीरत पटेल ने व्यक्त किया। इस मौके पर कमलेश पुजारी, सेठ ज्ञानचंद जैन, प्रीतम पटेल, कन्हैयालाल लोधी, विनोद शुक्ला, दिनेश जैन, यशवंत पटेल, राधेश शर्मा, धनीराम पटेल, विपिन राजपूत, ब्रजेश पटेल, अरविंद खेरोनिया, देवेंद्र पटेल, सपना वर्मा, बबीता विश्वकर्मा, अंजूलता कुशवाहा, राजेश साहू, हृदेश पाली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद