Post Top Ad
Monday, January 31, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश और नई ऊर्जा से सदस्यता अभियान में निभाएं सहभागिता - विधायक देवेंद्र पटेल।
रायसेन, पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश और नई ऊर्जा से सदस्यता अभियान में निभाएं सहभागिता - विधायक देवेंद्र पटेल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। घर चलो घर-घर चलो कार्यक्रम का कल एक फरवरी मंगलवार से सभी जिलों, ब्लाक एवं कस्बों में प्रारंभ किया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में सोमवार को रायसेन शहर ब्लाक कांग्रेस कमेटी रायसेन द्वारा जिला मुख्यालय के जसवंत मैरिज गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित बरेली विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप पार्टी कार्यकर्ताओं की जोश व नई ऊर्जा एवं मेहनत का ही परिणाम था कि आपने कांग्रेस पार्टी के दो विधायक चुनकर भेजे। लेकिन एक बिकाउ राम विधायक साबित हुए। गलत नीतियों के कारण ही रायसेन जिले की बरेली सीट को छोड़कर जिले की साँची, भोजपुर और सिलवानी बेगमगंज हम विधायक विहीन हैं। अब हमें दोगुनी ऊर्जा और पूरे जोश के साथ घर चलो घर-घर चलो कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी गलत नीतियों को घर-घर व आमजनों तक पहुंचाने का काम करना है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने मात्र पंद्रह महिने के अल्प समय में जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत काम किया था।
कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने का काम किया, पूरे प्रदेश में गौशाला बनाने का काम किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी गलत नीतियों और धर्म का सहारा लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का काम करती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को झूठे सपने दिखाकर लोगों को ठगने का काम कर रही है न तो युवाओं को रोजगार दिया और न ही शिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरियां है। झूठ का पुलिंदा खड़ा कर लोगों में भ्रम फैलाने का कार्य किया गया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों सहित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान का काम ये लोग करते हैं। इस अवसर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज खान ने कहा कि घर चलो घर-घर चलो कार्यक्रम में हमें प्रत्येक नागरिक के घर-घर तक पहुंच कर कांग्रेस की अच्छी जन हितैषी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने का काम करना है। वहीं भाजपा की जनविरोधी, किसान-मजदूर विरोधी नीतियों से भी लोगों को अवगत कराना है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने भी सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद