रायसेन, 50 मीटर घिसट गया बुजुर्ग, लेकिन नहीं छोड़ा लुटेरे को, बुजुर्ग किसान ने लुटेरों का पीछा कर छीनी नोटों की गड्डी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 31, 2022

रायसेन, 50 मीटर घिसट गया बुजुर्ग, लेकिन नहीं छोड़ा लुटेरे को, बुजुर्ग किसान ने लुटेरों का पीछा कर छीनी नोटों की गड्डी।

50 मीटर घिसट गया बुजुर्ग, लेकिन नहीं छोड़ा लुटेरे को, बुजुर्ग किसान ने लुटेरों का पीछा कर छीनी नोटों की गड्डी।

रायसेन, 50 मीटर घिसट गया बुजुर्ग, लेकिन नहीं छोड़ा लुटेरे को, बुजुर्ग किसान ने लुटेरों का पीछा कर छीनी नोटों की गड्डी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। थाना कोतवाली के तहत सागर रोड स्थित ग्रामीण बैंक से एक लाख बीस हजार रुपए निकालकर काउंटर पर ही खड़े होकर रुपए गिन रहे किसान के हाथ से 50 हजार रुपए की एक गड्डी छीनकर दो लुटेरों ने बैंक के बाहर दौड़ लगा दी। लेकिन बुजुर्ग किसान हबीब खान ने हौसला दिखाते हुए लुटेरे का पीछा किया और जब लुटेरा अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था तब ही उसे पकड़ लिया। इस दौरान किसान हबीब खान लगभग 50 मीटर तक सड़क पर घिसट गया, लेकिन उसने लुटेरे को नहीं छोड़ा। उसके हाथ से रुपयों की गड्डी भी छीन ली, लेकिन इसके कुछ नोट फट गए। इस बीच पहुंचे आस-पास के लोगों ने लुटेरे को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सोमवार दोपहर लगभग एक बजे की है।

रायसेन, 50 मीटर घिसट गया बुजुर्ग, लेकिन नहीं छोड़ा लुटेरे को, बुजुर्ग किसान ने लुटेरों का पीछा कर छीनी नोटों की गड्डी।

ग्राम मउपथरई निवासी किसान हबीब खान दोपहर एक बजे के करीब ग्रामीण बैंक, सागर रोड से पैसे निकालने के लिए पहुंचा। उसने बैंक से एक लाख 20 हजार रुपए निकाले और बैंक में ही गिनने लगा। पांच के सौ नोट की एक गड्डी गिनकर जेब में रखी और दूसरी गड्डी गिन रहा था। इसी दौरान बैंक के अंदर दो लड़के आए और हबीब खान को चाकू दिखाकर उसके हाथ से नोटों की एक गड्डी छीन कर बैंक के बाहर खड़ी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भोपाल की तरफ भागने लगे। किसान हबीब खान ने दौड़कर पीछे वाले लुटेरे को पकड़ लिया, लेकिन बदमाशों ने मोटरसाइकिल दौड़ा दी जिसके कारण हबीब खान पीछे घिसटता गया। इस दौरान बदमाशों ने नोटों की गड्डी से एक-एक, दो-दो नोट फेंकना शुरू कर दिया ताकि हबीब खान उसे छोड़ दे। परन्तु हबीब खान ने हिम्मत दिखाते हुए पीछे बैठे बदमाश को चलती मोटर साईकिल से नीचे पटक लिया, दूसरा बदमाश भाग गया। नीचे गिरे बदमाश ने हबीब खान पर लात-मुक्कों से हमला कर भागने का प्रयास किया गया।

रायसेन, 50 मीटर घिसट गया बुजुर्ग, लेकिन नहीं छोड़ा लुटेरे को, बुजुर्ग किसान ने लुटेरों का पीछा कर छीनी नोटों की गड्डी।

इसी दौरान आसपास के लोग पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। फरियादी हबीब खान की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 394 भादवि के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम रिजवान हुसैन पुत्र आसिफ हुसैन निवासी अमन कलोनी करोंद भोपाल का निवासी होना बताया। पुलिस ने रिजवान से लूट के 25,500 रुपए जब्त किए बाकी 24,500 रुपए उसका साथी लेकर भाग गया। पुलिस द्वारा फरार लड़के के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फरियादी हबीब खान द्वारा अदम्य साहस दिखाने एवं बदमाश से मुकाबला करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल ने उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...