रायसेन/बरेली, पट्टे नहीं मिलने से ग्रामीण और किसान पहुंचे एसडीएम कार्यालय, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 18, 2022

रायसेन/बरेली, पट्टे नहीं मिलने से ग्रामीण और किसान पहुंचे एसडीएम कार्यालय, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

पट्टे नहीं मिलने से ग्रामीण और किसान पहुंचे एसडीएम कार्यालय, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

रायसेन/बरेली, पट्टे नहीं मिलने से ग्रामीण और किसान पहुंचे एसडीएम कार्यालय, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। वनाधिकार के पट्टे नही मिलने से कृषि कर रहे किसानों को वन विभाग के अधिकारी कर रहे परेशान। ग्राम पंचायत घोट के पनागर ग्राम के दर्जनों महिला पुरुषों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अधिकारी प्रमोद गुर्जर को दिया ज्ञापन। ज्ञापन में ग्राम से आये लोगो ने पट्टे दिलाने की मांग की, 50 सालों से सरकारी जमीन पर कर रहे खेती इसके बाद भी अभी तक नही मिले पट्टे। मप्र के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां गरीबो को उनका हक दिलाने अधिकारियों को निर्देशित करते है। बावजूद इसके बाड़ी जनपद के ग्राम पनागर में जमीन के पट्टे के लिए कई बार नाम जाने के बाद भी वन विभाग ने अभी तक इन किसानों को पट्टे नही दिए जिसकी वजह से इन किसानों को वन विभाग के नाकेदार परेशान करते है। किसानों का कहना है हमारे पूर्वज इन जमीनों पर खेती करते आ रहे है। फिर हमें क्यो वंचित किया जा रहा है। एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने जनपद सीईओ से बात कर समस्या का हल निकालने की बात कही है। साल 1960 से वन भूमि पर खेती कर रहे है। किसानों ने 2019 में जमीन के मालिकाना हक के लिए दावे किए थे लेकिन वो सारे दावे निरस्त बताए जा रहे है। एक ओर सालों से इन जमीनों पर खेती कर रहे किसानों को उनका अधिकार नही मिल रहा, ऐसे में गरीब किसानों का गुजर बसर कैसे हो। एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने बताया कि ग्राम पनागर के ग्रामीण आये थे, इस संबंध में जनपद सीईओ से जानकारी लेते है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...