Post Top Ad
Tuesday, January 18, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, बहू से परेशान सास ने लगाई गुहार, बोली - बेटे और पोते को कर दिया दूर।
रायसेन, बहू से परेशान सास ने लगाई गुहार, बोली - बेटे और पोते को कर दिया दूर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। ग्राम बनखेड़ी में रहने वाली एक महिला ने आवेदन देकर गुहार लगाई थी कि उसकी बहू ने बेटे और पौते को उनसे दूर कर दिया है, वह उनसे मिलने भी नहीं देती और लड़ाई झगड़ा करती है। दोनो पक्षो को सुनने और समझाइश के बाद परिवारिक विवाद में सुलह हुई। अच्छी बात यह रही कि यह परिवारिक विवाद पहली ही सुनवाई में सुलझ गया। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में मंगलवार को पारिवारिक विवाद के 3 प्रकरण रखे गए। ग्राम बनखेड़ी निवासी एक महिला ने अपनी बहू के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत की थी कि उसकी बहू अपने मायके पक्ष के बहकावे में आकर उसका घर खराब कर रही है। बेटे को लेकर रायसेन आकर रहने लगी और बेटे व पौते से उन्हें मिलने नहीं देती। हालांकि दोनों पक्षों की सुनवाई में सामने आया कि गलतियां दोनों पक्षों की ओर से हुई जिसकी वजह से गृहकलह की हालत बनी। दोनों पक्षों को समझाइश देकर उनमें सुलह कराई गई। बहू ने वचन दिया कि वह कभी सास-ससुर को पति व बेटे से मिलने से नहीं रोकेगी साथ ही अपने सास ससुर का सम्मान करेगी। सास ससुर को भी हिदायत दी गई कि वे भी बहू बेटे के दाम्पत्य जीवन मे जरूरत से ज्यादा दखल नहीं देंगे। दोनो पक्षों के सलाहकारों की समझाइश के बाद आपसी राजीनामा किया। इसके अलावा दो अन्य प्रकरणों मे पक्षकारों के अनुपस्थित रहने पर अगली तारीख दी गई। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में एसडीओपी अदिति भावसार, अध्यक्ष कैलाश श्रीवास्तव, सलाहकार अशोक गुप्ता, चेतन राय, अनीता राजपूत, एएसआई अनिल वर्मा, आरक्षक लोकेंद्र मोर्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एसपी विकास शहवाल के मार्गदर्शन में हर मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से परिवारिक विवादों को आपसी सहमति के सुलझाने का प्रयास किया जाता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद