रायसेन, शादी का सीजन शुरू, बाजार में ग्राहकी कम, मकर संक्रांति पर्व के बाद मुहूर्त आए, कोरोना की तीसरी लहर के कारण मेहमानों की घटी संख्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 19, 2022

रायसेन, शादी का सीजन शुरू, बाजार में ग्राहकी कम, मकर संक्रांति पर्व के बाद मुहूर्त आए, कोरोना की तीसरी लहर के कारण मेहमानों की घटी संख्या।

शादी का सीजन शुरू, बाजार में ग्राहकी कम, मकर संक्रांति पर्व के बाद मुहूर्त आए, कोरोना की तीसरी लहर के कारण मेहमानों की घटी संख्या।

रायसेन, शादी का सीजन शुरू, बाजार में ग्राहकी कम, मकर संक्रांति पर्व के बाद मुहूर्त आए, कोरोना की तीसरी लहर के कारण मेहमानों की घटी संख्या।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मकर संक्रांति पर्व के बाद शादियों का दौर फिर से शुरू हो गया। मेहमान भी सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। शादी का सीजन दाेबारा शुरू हाे गया है। जल्द बाजार में उछाल आने की पूरी उम्मीद है। शादियां अब हाेलिकाष्टक हाेती रहेंगी। अभी काेराेना संक्रमण  का असर हाेने के कारण बाजार में ज्यादा खरीदी नहीं हाे रही है। सराफा बाजार, बर्तन बाजार, फर्नीचर में बिक्री कम है। लाेग तीसरी लहर के कारण खुलकर खरीदी नहीं कर रहे हैं। शादियाें के मेहमान भी कम हाेने से इस पर असर हाे रहा है। सराफा व्यापारी गोविंद सोनी, संजू सोनी, विशाल पवैया  ने बताया शादियाें का सीजन शुरू जरूर हुआ है, लेकिन ज्यादा ग्राहकी नहीं है। बाजार में मंदी है। तीसरी लहर की स्थिति पर लाेगाें की नजर है। बर्तन व्यापारी चंद्रशेखर ताम्रकार,राम किशन चक्रवर्ती ने बताया कि अभी बर्तन बाजार सुस्त है। लाेग सिर्फ औपचारिकता करने के लिए ही 5 बर्तन खरीद रहे हैं। कपड़ा व्यापारी प्रदीप खन्ना राहुल अग्रवाल  ने बताया कि कपड़े में भी अभी उठाव नहीं आया है। इस कारण अभी खरीदी कम है। मकर संक्रांति के त्यौहार के बाद शादी विवाह का मुहूर्त शुरू हुआ है। इस कारण विवाह हाे रहे हैं। विवाह 21 फरवरी तक हाेंगे। इसके बाद शादियां नहीं है। नए सिरे से शादी 15 अप्रैल से शुरू हाेगी। हाेली और हाेलिकाष्टक के विशेष कारण से शादियां नहीं हैं। रामनारायण पंचांग के अनुसार 15 अप्रैल से फिर शादियां शुरू हाेंगी। संक्रांति के बाद शादियों के मुहूर्त आए हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...