Post Top Ad
Wednesday, January 19, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, जेल में बंदियों से मिलाई पर रोक, 31 मार्च 2022 तक मोबाइल पर परिजनों से होगी बात।
रायसेन, जेल में बंदियों से मिलाई पर रोक, 31 मार्च 2022 तक मोबाइल पर परिजनों से होगी बात।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर जिला जेल पठारी में बंद कैदियों की मुलाकात पर जेल प्रशासन ने एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया है। आगामी 31 मार्च 2022 तक बंदियों के परिजन जिला जेल में मुलाकात नहीं कर सकेंगे। जेल प्रबंधन ने परिजनों की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए हैं। अब 31 मार्च तक जेल में बंद कैदियों के परिजन फोन से ही बात कर सकेंगे। मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग ने नोवल कोरोना वायरस बीमारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जेलों में बंदियों को उनके परिजनों, निकट संबंधियों एवं मित्रों से दी जाने वाली मुलाकात सुविधा 31 मार्च 2022 तक प्रतिबंधित कर दी है। इस दौरान किसी भी बंदी को मुलाकात की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जायेगी। जिला जेल पठारी के अधीक्षक केके तिवारी ने बताया कि इस अवधि में बंदियों के परिजन जिला जेल पठारी के मोबाइल फोन नं. 9425421619 पर अपने बंदी से बात कर सकेंगे। बंदियों से ई-प्रिजन पर रजिस्ट्रेशन कर आगामी दिवस में ई-मुलाकात की जा सकेगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद