रायसेन, बचत खाता खुशहाली का अभियान, डाक विभाग का कार्यक्रम आयोजित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 31, 2022

रायसेन, बचत खाता खुशहाली का अभियान, डाक विभाग का कार्यक्रम आयोजित।

बचत खाता खुशहाली का अभियान, डाक विभाग का कार्यक्रम आयोजित।

  • सुकन्या योजना का फायदा बेटियों को दिलाएं।

रायसेन, बचत खाता खुशहाली का अभियान, डाक विभाग का कार्यक्रम आयोजित।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। हमारा संकल्प एक व्यक्ति एक खाता कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय के शगुन गार्डन में मुख्य अतिथि मुख्य पोस्टमास्टर मास्टर जनरल मध्यप्रदेश जितेंद्र गुप्ता ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का विभाग के अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया गया।

रायसेन, बचत खाता खुशहाली का अभियान, डाक विभाग का कार्यक्रम आयोजित।

सरस्वती वंदना के पश्चात अपने संबोधन में डाक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डाक विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है इनका प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। सुकन्या खाते का लक्ष्य शत प्रतिशत हासिल करना हमारा कर्तव्य है।सभी को संकल्प लेकर इस अभियान में जुट जाना चाहिए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सहायिका एवं बचत खाते खोलकर अपने लक्ष्य प्राप्त करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संभाग डाक घर प्रमुख एसएस सिकरवार, भोपाल डाक परिमंडल के चंद्रेश जैन सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...