भागवत कथा के भंडारे में शामिल होकर लौट रहे लोगो की नाव पलटी, फूटी नाव में चौदह लोग थे सवार, नाव में पानी भरते ही हुआ हादसा, लापता दो बच्चो में से एक यूपी का; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 29, 2022

भागवत कथा के भंडारे में शामिल होकर लौट रहे लोगो की नाव पलटी, फूटी नाव में चौदह लोग थे सवार, नाव में पानी भरते ही हुआ हादसा, लापता दो बच्चो में से एक यूपी का; देखे विडियो।

भागवत कथा के भंडारे में शामिल होकर लौट रहे लोगो की नाव पलटी, फूटी नाव में चौदह लोग थे सवार, नाव में पानी भरते ही हुआ हादसा, लापता दो बच्चो में से एक यूपी का।

भागवत कथा के भंडारे में शामिल होकर लौट रहे लोगो की नाव पलटी, फूटी नाव में चौदह लोग थे सवार, नाव में पानी भरते ही हुआ हादसा, लापता दो बच्चो में से एक यूपी का; देखे विडियो।

भिंड। नयागांव थाना क्षेत्र में भागवत कथा के भंडारे में शामिल होकर लौट रहे गांव के चौदह लोग नाव पलटने से नदी में डूब गए। इनमें बारह को बचा लिया गया। दो बच्चे अभी भी लापता है। यह घटना की वजह यह है कि फूटी नाव में चौदह लोग सवार थे। जब नाव नदी की बीच धार में पहुंची तो नाव में पानी भर गया। यह देख नाव में सवार सभी खड़े हुए और नाव पलट गई। यह घटना शुक्रवार शाम की है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने रात 12 बजे तक रेस्क्यु चलाया फिर भी कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद शनिवार सुबह सात बजे से रेस्क्यु टीम फिर नदी में बच्चों की तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही भिंड अनुविभाग और लहार अनुविभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए। पड़ताल के दौरान एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पूरी घटना को आसानी से देखा जा रहा है। घटना होते ही नदी के दोनों किनारों पर खड़े लाेगों में चीख पुकार मच गई और गांव के तैराक बचाव के लिए नदी में उतर गए।


भागवत कथा का भंडारे में शामिल होकर वापस नाव में सवार होकर नदी पार करने वालों में खुशबू, प्रीति, पायल, माया देवी, गनपत कुशवाहा, कल्लू, निक्की, जिज्ञासा, ओम, द्रोपती सवार थे। जब नाव बीच नदी में पहुंची और उसमें पानी आने लगा तो सभी बच्चे घबरा गए और वे खड़े हो गए। जैसे ही उन्होंने जयकारा लगाया वैसे ही नाव पलट गई। नाव चलाने के लिए कोई ट्रेंड नहीं था। फूटी नाव को बांस के लठ्‌ठो के सहारे चलाया जा रहा था। हादसे की वजह गांव के लोगों की लापरवाही है। मौके पर प्रशासन और पुलिस बल के जवान मौजूद है। इस हादसे में द्रोपती पिता सुखेड़ी बघेल निवासी हिलगवां रौन, ओम पिता सुभाष बघेल निवासी मिर्जापुर यूपी लापता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...