Post Top Ad
Saturday, January 29, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, युवती को फेसबुक की दोस्ती पड़ी भारी, दोस्त अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा 10 महीने तक दुष्कर्म।
भोपाल, युवती को फेसबुक की दोस्ती पड़ी भारी, दोस्त अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा 10 महीने तक दुष्कर्म।
भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में 21 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि युवक से उसकी फेसबुक से दोस्ती हुई थी। मार्च 2021 में युवक उसे घूमने के बहाने अपने घर लेकर पहुंचा। शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। जिसे वायरल करने की धमकी देकर 10 माह तक उसका शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पिपलानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती निजी कंपनी में जॉब करती है। वर्ष 2021 में नवीन सोनवाने नाम के युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इस बीच शादी का झांसा देकर नवीन ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। मार्च 2021 में नवीन सोनवाने घुमाने-फिराने के बहाने के युवती को अपने घर ले गया। उसने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया।
इस दौरान उसने अश्लील तस्वीर और वीडियो भी बना लिया। शारीरिक संबंध का विरोध करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का दैहिक शोषण करने लगा। कुछ दिन बाद आरोपी पैसों की मांग भी करने लगा। परेशान होकर युवती ने परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया। नवीन भी निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह भी गोविंदपुरा इलाके का रहने वाला है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद