Post Top Ad
Friday, January 21, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रतलाम
विडियो
पत्नी ने ही खोल डाली किराना व्यवसायी की पोल, मोके पर पहुंचे अधिकारी, मीडिया कर्मी तो व्यवसायी पति हुआ फरार; देखे विडियो।
पत्नी ने ही खोल डाली किराना व्यवसायी की पोल, मोके पर पहुंचे अधिकारी, मीडिया कर्मी तो व्यवसायी पति हुआ फरार; देखे विडियो।
रतलाम। जिले में पत्नी ने अपने मिलावटखोर पति की खुद ही पोल खोल दी। महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था। इसी से तंग आकर उसने ये कदम उठाया। पत्नी ने फूड अफसरों को बुलाकर कहा कि पति 8 साल से नकली घी बना रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फूड अफसरों ने 38 किलो नकली घी जब्त किया। जिसके नमूने सेंट्रल लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। छापे के बाद पति फरार हो गया। मोमिनपुरा की रहने वाली मीना व्यास और उसके पति सुनील व्यास के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बुधवार रात मीना का पति सुनील से किसी बात काे लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के बीच मामला शांत करा दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद विवाद फिर शुरू हो गया। कुछ देर बाद मीना ने खाद्य विभाग को शिकायत कर दी कि उसका पति सुनील व्यास नकली घी बनाता है। इस पर टीम के अफसर दुकान पर पहुंचे। महिला ने मीडियाकर्मियों को भी मौके पर बुलवा लिया। इसके बाद दुकान पर ही अफसरों के सामने दोनों झगड़ने लगे। महिला ने पति पर कई लड़कियों से मिलने-जुलने का आरोप भी लगाया। घटना के बाद सुनील व्यास फरार हो गया।
इस कपल की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मीना का आरोप है कि सुनील उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। जिसमें सास-ससुर भी साथ देते हैं। नकली घी बनाने का काम सुनील पिछले 8 साल से कर रहा है। मीना ने बताया कि इससे पहले भी उसने एक-दो बार शिकायत की थी, लेकिन सुनील नकली घी छिपा देता था। इस बार उसने चुपचाप किसी को बिना बताए शिकायत कर दी। मामले में फूड इंस्पेक्टर कमलेश जमरे ने बताया कि उन्हें माणक चौक थाने से सूचना मिली थी कि मोमिनपुरा क्षेत्र में किराना दुकान में नकली घी बनाया जा रहा है। मौके से 38 किलो घी बरामद किया है। इसे जांच के लिए सेंट्रल लैब भेजा जाएगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रतलाम
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद