Post Top Ad
Friday, January 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, जन प्रतिनिधियो के आश्वशन पर पांचवे दिन काम पर लौटे नप के हड़ताली कर्मचारी।
रायसेन/सिलवानी, जन प्रतिनिधियो के आश्वशन पर पांचवे दिन काम पर लौटे नप के हड़ताली कर्मचारी।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। नगर परिषद मे पदस्थ विवादित महिला कर्मचारियों को हटाए जाने की मांग को लेकर सोमवार से कामबंद हड़ताल कर रहे नगर परिषद के दैनिक वेतन भोंगी कर्मचारी हड़ताल के पांचवे दिन जन प्रतिनिधियो के आश्वशन पर काम पर लौट आए है। नगर परिषद कार्यालय में पदस्थ विवादित सहायक राजस्व निरीक्षक निहारिका नगाइच व नूतन खरे को हटाए जाने की मांग को लेकर नप के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बीते सोमवार से सामूहिक अवकाश लेकर काम बंद हड़ताल पर चले गए थे। तथा नप कार्यालय के गेट पर बैठ कर धरना दे रहे थे। हालांकि इस दौरान कलेक्टर के द्वारा एक सहायक राजस्व निरीक्षक नूतन खरे को औबेदुल्लागंज नप में अटेच कर दिया। जबकि दूसरे सहायक राजस्व निरीक्षक निहारिक नगाइच को स्थानीय तहसील कार्यालय में अटेच कर दिया गया। हड़ताल के पांचवे दिन शुक्रवार को विधायक रामपाल सिंह राजपूत के कहने पर भाजपा नेता, पूर्व जनपद अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत आंदोलन कारियों के पास पहुचें। तथा आंदोलन कारियो से चर्चा की। तथा मांगों का अतिशीध्र पूर्ण निराकरण किए जाने का आश्वशन दिया। इस आश्वशन पर हड़ताली दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आए। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश यादव, पूर्व नप अध्यक्ष मुकेश राय, हिउस अध्यक्ष नारायण यादव भी मौजूद रहे। हड़ताल समाप्ति के बाद दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र रधुवंशी ने नागरिको को हड़ताल के दौरान हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद