नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, सामूहिक प्रयासों से नगर को साफ-स्वच्छ रखे एवं कोविड पर पायें काबू, भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने दिये निर्देश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 21, 2022

नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, सामूहिक प्रयासों से नगर को साफ-स्वच्छ रखे एवं कोविड पर पायें काबू, भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने दिये निर्देश।

सामूहिक प्रयासों से नगर को साफ-स्वच्छ रखे एवं कोविड पर पायें काबू, भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने दिये निर्देश।

नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा, सामूहिक प्रयासों से नगर को साफ-स्वच्छ रखे एवं कोविड पर पायें काबू, भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने दिये निर्देश।

घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदुखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। शुक्रवार को दोपहर के लगभग कलेक्टर रोहित सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव एवं अन्य प्रशासनिक अमले के साथ तेंदूखेड़ा पहुंचे।जिन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण और कोविड के द्वारा चलाये जा रहे रोको-टोको अभियान की नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण कर धरातलीय समीक्षा की। पुराने बस स्टैंड से लेकर मंडी चौराहा फिर गाडरवारा सड़क मार्ग सिविल न्यायालय तक स्वयं पैदल चलकर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी तथा बगैर मास्क के घूम रहे लोगों पर हिदायती चालानी कार्यवाही की गई। पुराने बस स्टेंड से मंडी तरफ जाने वाली सड़क जिस पर वर्तमान में अतिक्रमण है और इस सड़क का टेंडर भी लग चुका है जिसका निर्माण भी कराया जा रहा है। रिकार्ड के अनुसार सड़क 105 फुट की है। इस सड़क को व्यवस्थित एक मार्डल सड़क के रूप में बनाये जाने का सपना नगर के लोगों का है।लेकिन अतिक्रमण होने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिसे लेकर कलेक्टर द्वारा राजस्व के अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र ही उचित कार्यवाही कर व्यवस्थित सड़क बनाये जाने के निर्देश दिये। वहीं पी.डब्लू.डी. कॉलोनी जिस पर चारों तरफ से अतिक्रमण फैला हुआ है। उस अतिक्रमण को भी शीघ्र हटाये जाने के निर्देश देते हुए मंडी चौराहे और मंडी चौराहे से सिविल न्यायालय तक पसरे अतिक्रमण जहां-तहां वाहन खड़े होने और टपरे रखे होने के कारण नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से निश्चित समय सीमा में हटाने के निर्देश दिये है।

कृषि उपज मंडी परिसर में पसरी गंदगी

तेंदूखेड़ा कृषि उपज मंडी प्रारंभ होने की जानकारी लेते हुए परिसर में फैली गंदगीप र एतराज जताते हुए स्पष्ट किया कि तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई करायें। यह गंदगी उचित नहीं है। सफाई के मामले में नम्बरवन शहर दिखना चाहिए। नगर परिषद् कार्यालय पहुंच कर कार्यालय परिसर का औचक मुआयना कर अग्निसमन यंत्रों पर जमी धूल और पुताई को लेकर तत्काल सफाई एवं पुताई कराने हेतु निर्देश दिये। इस मौके पर उपस्थित एक विकलांग की समस्या को सुनते हुए तत्काल निराकरण करने तथा विकलांग व्यक्तियों को व्हील चेयर रखने हेतु परिषद के सी.एम.ओ. को निर्देशित किया। तथा गुटोरी के एक व्यक्ति को आवासीय पट्टे को लेकर हो रही समस्या के निराकरण के लिए तत्काल सी.ई.ओ. चांवरपाठा को निराकृत कराने के निर्देश बगैर किसी हीला-हवाली के निपटाने के दिये है।इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर रोहित सिंह ने स्पष्ट किया है कि सामूहिक प्रयासों से ही हम शहर को काफी व्यवस्थित एवं सुंदर बना सकते है।इसमें सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है। अकेला प्रशासन कुछ नहीं कर सकता। जब तक जन सहयोग न मिलेगा तब तक कुछ संभव नहीं है। साथ ही कोविड की तीसरी लहर से बचने के लिए तथा प्रतिदिन मिल रहे भयाभय आंकड़ों को दृष्टिगत रखते हुए मुंह पर मास्क, सोशलडिस्टेंश का होना बहुत ही जरूरी है। हम भी सामूहिक प्रयासों से ही इन गतिविधियों पर काबू पा सकते है। नगर एवं जिले को स्वच्छता में प्रथम लाने हेतु सभी वर्गों से सहयेाग की अपील की। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के साथ राजस्व एवं नगरीय प्रशासन एवं पुलिस का अमला साथ में था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...