रायसेन/सिलवानी, प्रशासन चला रहा रोको-टोको अभियन, सड़क पर उतरी एसडीएम, मास्क लगाने लोगों को किया जागरूक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 12, 2022

रायसेन/सिलवानी, प्रशासन चला रहा रोको-टोको अभियन, सड़क पर उतरी एसडीएम, मास्क लगाने लोगों को किया जागरूक।

प्रशासन चला रहा रोको-टोको अभियन, सड़क पर उतरी एसडीएम, मास्क लगाने लोगों को किया जागरूक।

रायसेन/सिलवानी, प्रशासन चला रहा रोको-टोको अभियन, सड़क पर उतरी एसडीएम, मास्क लगाने लोगों को किया जागरूक।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए प्रशासन ने रोको-टोको अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान में जो लोग बाजार में बिना मास्क के निकले उन्हें चालानी कार्रवाई एवं समझाइश दी गई। मास्क नहीं पहनने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। बुधवार को एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, नायब तहसीलदार कविराज मेहरा, सीएमओ राजेंद्र शर्मा सहित नपा अमला मुख्य बाजार में निकला। इस दौरान जो बिना मास्क लगाए हुए थे उनको रोका और समझाइस दी गई। कई लोग तो ऐसे थे जिनके पास मास्क नही था। एसडीएम संघमित्रा बौद्ध नेे बिना मास्क के बाजार में घूम रहे लोगों से मास्क लगाने के लिए प्रेरित किसा। कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से लोगो को बचाने तथा कोराना गाईड लाईन का पालन कराने के लिए स्थानीय प्रशासन सड़क पर उतर रहा है। प्रतिदिन एसडीएम संघमित्रा बौद्व के द्वारा दल-बल के साथ नगर मे निकल कर बगैर मास्क लगाए दुकानदारो पर चालानी कार्रवाही कर अर्थदण्ड वसूला जा रहा है। तथा नागरिको व दुकानदारो को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को लेकर जागरुक भी किया जा रहा है। बुधवार को बगैर मास्क लगाए सामान विक्रय कर रहे दुकानदारो पर चालानी कार्रवाही कर राशि वसूली।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...