Post Top Ad
Wednesday, January 12, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, धान तलाई मैं हुई देरी तो किसानों ने हाइवे पर लगाया जाम, सर्वेयरों ने की धन निरस्त तो दबंग किसानों ने चुराया तौल कांटा।
रायसेन, धान तलाई मैं हुई देरी तो किसानों ने हाइवे पर लगाया जाम, सर्वेयरों ने की धन निरस्त तो दबंग किसानों ने चुराया तौल कांटा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। समर्थन मूल्य पर किसानों की धान से भरी ट्रालियों से धान की उपज तुलाई में हो रही देरी से नाराज किसानों ने खरीदी केंद्र बम्होरी के वेयर हाउस के सामने सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। चक्काजाम के दौरान एसआर सेटी सेंट्रल बैंक ट्रेनिंग भवन के दोनों साइड वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।बुधवार को दोपहर 1.40 बजे से सवा 2 बजे स्टेट हाइवे सागर भोपाल पर बुरे हालात बने रहे। कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेश पर एसडीएम एलके खरे, कोतवाली टीआई आशीष सप्रे, जिला विपणन संघ रायसेन के सर्वेयर एके पुरोहित, केंद्र प्रभारी सीके पारे, प्रह्लाद यादव ने सड़क पर उतरे नाराज किसानों को समझाइश दी।बमुश्किल विरोध प्रदर्शन करने वाले किसान माने। किसानों ने आरोप लगाते हुए एसडीएम खरे को बताया कि सर्वेयर मीनमेख निकालकर लाल दाने की धान बताकर रिजेक्ट कर देते हैं। किसानों से धान तुलाई करने में मोटी रकम लेनदेन के आरोप लगाए, हम्माल तुलावटी मनमानी धान तुलाई कर कमाई कर रहे हैं। दो से चार रोज बाद भी धान तुलाई के लिए खरीदी केंद्र पर किसान डेरा डाले हुए हैं।
हिम्मतगढ़ के 4 दबंग किसानों की धान लाल दाने मिक्स होने की वजह से सर्वेयरों ने उनकी धान उपज से भरी ट्रालियां निरस्त कर दी। नाराज 4 किसानों ने इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे को चोरी कर तिरपाल से ढंक कर छिपा दिया। एसडीएम, टीआई ने उस तौल कांटे को जब्त कर कोतवाली पुलिस थाने में उन 4 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही उनके ट्रेक्टर ट्रालियों को जब्त करवा दिया गया है। केंद्र पर सुबह कर्मचारियों और किसानों के बीच धान की उपज तुलाई को लेकर जमकर तकरार हुई। धान खरीदी केंद्र बम्होरी के सहायक प्रभारी प्रह्लाद यादव के बीच बहसबाजी हुई। स्थानीय किसानों ने यह आरोप लगाए कि सिरवाय, बाँसखेड़ा सहित विदिशा जिले के किसान बड़ी संख्या में धान की तौल कराने पहुंच रहे हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद