तेंदुखेड़ा, कहीं भारी ना पड़ जाये लापरवाही, शहर से गांव की ओर कोरोना ने अपने पांव फैलाना किया शुरू। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 18, 2022

तेंदुखेड़ा, कहीं भारी ना पड़ जाये लापरवाही, शहर से गांव की ओर कोरोना ने अपने पांव फैलाना किया शुरू।

कहीं भारी ना पड़ जाये लापरवाही, शहर से गांव की ओर कोरोना ने अपने पांव फैलाना किया शुरू।

तेंदुखेड़ा, कहीं भारी ना पड़ जाये लापरवाही, शहर से गांव की ओर कोरोना ने अपने पांव फैलाना किया शुरू।

घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, तेंदुखेड़ा।
डोभी। कोरोना की तीसरी लहर अब अपना नया रंग दिखाने लगी है। शहर से अब गांव की ओर कोरोना ने अपने पांव फैलाना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोग लापरवाही से बेफिक्र बिना मास्क लगाए ही घरों से निकल रहे हैं। बाजार में पहुंचकर कोरोना वायरस के संकमणको दावत देनेसे भी बाज नहीं आ रहे हैं।लोगों की लापरवाही इस कदर बढ़ रही है कि बाजार में बिना मास्क लगाए ही बाइकों व पैदल गुजरने वालों की भरमार है। वहीं दुकानदार भी बिना मास्क लगाए ही सामान बेचने में लगे रहते हैं। बड़ी संख्या में लोग कोरोना के प्रति सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बिना मास्क के लोग बाजार में घूम रहे हैं। लोग शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहे हैं। इधर प्रशासन भी ऐसे लापरवाह लोगों पर सख्ती नहीं बरत रहा है। बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि जब तक लोग इसके दुष्परिणाम को नहीं समझेंगे, तब तक कोरोना को नहीं हराया जा सकता। ज्ञात हो कि जिला सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की तीसरी लहर बडी तेजी से बढ रही है। विगत दिनों डोभी मे भी कोरोना के दो मरीज सामने आचु के है परंतु लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे है। जागरूक लोगों का कहना है की कोरोना की तीसरी लहर मे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूरी है। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की गाडियां दिन में कई बार यहां से निकती है लेकिन बिना मास्क वालों को कभी नहीं रोकती-टोकती नही है। इस कारण भी लोग बेपरवाह घूम रहे है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...