Post Top Ad
Thursday, January 20, 2022
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, वैक्सीन से छूटे किशोरों का पता लगाने शहर में घर-घर दस्तक दे रहा नपा का अमला, घर-घर पहुँचकर कोरोना वैकशीन के आंकड़े जुटा रहा अमला।
रायसेन, वैक्सीन से छूटे किशोरों का पता लगाने शहर में घर-घर दस्तक दे रहा नपा का अमला, घर-घर पहुँचकर कोरोना वैकशीन के आंकड़े जुटा रहा अमला।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 15 से 18 साल तक बच्चों को वैक्सीन लगना शुरू हो गई है। लेकिन कोरोना महामारी संक्रमण बढ़ने के बाद स्कूल फिरसे 31 जनवरी तक निजी व सरकारी स्कूल व मदरसे बंद हो गए है। जिससे स्कूलों में वेक्सीनेशन अब नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में वैक्सीन से छूटे छात्र-छात्राओं को डोज लगवाने के लिए उनका पता लगाने अब नगर पालिका का अमला घर-घर दस्तक दे रहा है। नपा के इंजीनियर पीके साहू, अभिषेक मालवीय ने बताया कि घर-घर पहुंचकर यह अमला उन बच्चों की जानकारी जुटा रहा है, जिन्हें अभी वैक्सीन नहीं लगी है। वैसे जिले भर में 15 से 18 साल तक के 55 हजार 540 बच्चों को वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है।
सर्वे के लिए शहर में बनाए 18 दल
इस सर्वे के लिए बनाए गए है 18 टीमें है जो शहर के एक से लेकर 18 वार्डों में पहुंचकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए बच्चों की जानकारी जुटा रहा है। यह अमला घरों पर पहुंचकर 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को वैक्सीनेशन कराए जाने के लिए उनके अभिभावकों को प्रेरित कर रहा है। कलेक्टर व नगर पालिका के प्रशासक अरविंद कुमार दुबे के निर्देश पर नपा अमला वार्डों में डोर-टू-डोर सर्वे करते हुए वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित कर रहा है।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद