Post Top Ad
Thursday, January 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, गमछे से फंदा लगाकर फांसी पर झूला मजदूर युवक, 9 महीने पहले ही हुई थी मृतक की शादी।
रायसेन, गमछे से फंदा लगाकर फांसी पर झूला मजदूर युवक, 9 महीने पहले ही हुई थी मृतक की शादी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के थाना सलामतपुर थाने के अंतर्गत भगवनपुर कालोनी में ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर सियाराम आदिवासी पिता धन सिंह आदिवासी उम्र 25 वर्ष ने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह करीब 11 बजे के लगभग डायल हंड्रेड पुलिस को ईंट भट्ठे के इस मजदूर की आत्महत्या की सूचना गई। सूचना मिलते ही सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ रेहान खान के ईंट भट्टे भगवनपुर कालोनी के घटनास्थल पर पहुंचे। सलामतपुर पुलिस ने बताया कि रेहान खान के ईंट भट्टा स्थित भगवनपुर कालोनी में सियाराम आदिवासी पुत्र धन सिंह आदिवासी 25 वर्ष निवासी परासरी थाना मुंगावली जिला अशोकनगर मजदूरी करता था। अज्ञात कारणों के चलते सुबह लगभग 8 बजे नीम के पेड़ पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। सियाराम एक माह पहले ही मजदूरी करने रायसेन जिले के भगवनपुर कालोनी अपने सास, ससुर व पत्नी सोना बाई के साथ आया था। सियाराम की शादी 9 महीने पहले ही हुई थी। ये परिवार में 3 भाइयों में छोटा भाई था। वहीं इसके दो भाइयों की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद