रायसेन, कांच की बोतलों में दुनिया को किया कैद, जाने कैसे एक ग्रामीण किसान ने बनाई अनूठी कला कृतियां। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 28, 2022

रायसेन, कांच की बोतलों में दुनिया को किया कैद, जाने कैसे एक ग्रामीण किसान ने बनाई अनूठी कला कृतियां।

कांच की बोतलों में दुनिया को किया कैद, जाने कैसे एक ग्रामीण किसान ने बनाई अनूठी कला कृतियां।

रायसेन, कांच की बोतलों में दुनिया को किया कैद, जाने कैसे एक ग्रामीण किसान ने बनाई अनूठी कला कृतियां।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। क्या हाथी को फ्रिज में बंद किया जा सकता हैं क्या ? हां यह हो सकता हैं। चावल पर गणेश मूर्ती बनाई जा सकती हैं और चोपाई लिखी जा सकती हैं तो हाथी भी फ्रिज में बंद हो सकता हैं। इसकी जिज्ञाषा को लेकर एक 45 वर्षीय किसान ने कांच की शीशियों में दुनिया का प्रतिबिम्ब बना दिया। 9 वर्षो से कांच की शीशियों में प्रत्येक गणेश चतुर्थी को एक मूर्ती बनाकर गणेश जी की आराधना करता हैं और इस बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ती कांच की शीशी में बनाकर भेट करेगा। वही दुनिया मे तीन हठ (जिद) होते है बाल हठ, योगी हठ और तिरिया (औरत) हट। लेकिन बालहठ के चलते किया अनोखा अजूबा, दुनिया को किया शीशी में किया कैद। रायसेन जिले के उदयपुरा निवासी राममोहन रघुवंशी जो पेशे से किसान हैं जो लगातार 9 वर्षो से कांच की शीशी में दुनिया की अनोखी मूर्तियों को बना रहे हैं। राम मोहन रघुवंशी एक होनहार किसान के साथ-साथ एक मूर्ती कार भी हैं। किसान ने कांच की शीशियों में छोटे-छोटे तार के औजार तैयार कर कबाड़खाने से शीशियाँ खरीदी और ठोस थर्माकोल के सहारे शीशियों को बिना काटे गणेश मूर्ती, हनुमान मूर्ती, लक्ष्मी, दुर्गा, शिवशंकर, श्रीकृष्ण, शेषनाग के फन पर धरती माँ की मूर्ती बनाई। वही दुनिया की विश्व धरोहर कुतुब मीनार, ताजमहल, लालकिला, अशोक स्तंभ को शीशी में कैद कर दिया जो अत्यंत सुन्दर हैं जिनका साज श्रंगार पूर्ण किया गया हैं। आधे फिट से लेकर डेढ़ फिट लम्बी और दो से तीन इंच चौड़ी शीशियों में संकीण मुह होते हए यह सब बना दिया। खेती किसानी से लौट कर रात को बनते हैं मूर्ती और एक मूर्ती में लगते हैं अधिकतम तीन से पांच दिन। देवी-देवताओ के आलावा लाल किला, कुतुब मीनार, भोपाल बिड़ला मंदिर, उदयपुरा का प्रसिद्द माता मंदिर, धरती माता मंदिर और ताज महल जैसे नयाब कलाकृतियों को कांच की शीशियों में बनाया हैं। कलाकार राममोहन रघुवंशी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ती को शीशी में बनाकर भेट करेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...