Post Top Ad
Friday, January 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, 1 फरवरी को कांग्रेस चलाएगी घर-घर चलो अभियान - शैलेन्द्र पटेल।
रायसेन, 1 फरवरी को कांग्रेस चलाएगी घर-घर चलो अभियान - शैलेन्द्र पटेल।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। आगामी एक फरवरी से कांग्रेस पार्टी घर-घर चलो सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी। इस सदस्यता अभियान में हरेक संगठन के नेता कार्यकर्ता पूरी ताकत लग्ननिष्ठा के साथ जुट जाएं। यह बात इछावर के पूर्व विधायक एवं रायसेन जिले के कांग्रेस जिला संगठन प्रभारी शैलेन्द्र पटेल ने शुक्रवार को शाम जिला कांग्रेस कार्यालय रायसेन में आयोजित बैठक में कही। एक फरवरी मंगलवार को देवास में कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, जीतू पटवारी एक बड़े आयोजन में कांग्रेस के घर-घर चलो सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। संजय मसानी बोले कि कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।बैठक में उदयपुर-बरेली विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि एक फरवरी से शुरू होने जा रहे कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए कट्टे वितरित किए जा रहे हैं। इस अभियान में सभी कांग्रेसजनों को एक बार फिर से जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक में कांग्रेस महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर, प्रीति ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, संदीप मालवीय, मिर्जा मसर्रत बेग, हकीम उद्दीन मंसूरी, राजेन्द्र सिंह तोमर, राजेश यादव एडवोकेट बेगमगंज, कवींद्र रघुवंशी, शशि सिंह रघु, एतेश्याम बेग, गोल्डी सरदार, रेवाशंकर पटेल गैरतगंज, हसीब हिंदुस्तानी, असलम खान, अबरार खान, रेहान खान एडवोकेट, जावेद अहमद, गुड्डा बघेल, प्रभात चावला, अकील इंडियन, राजू माहेश्वरी, आरिफ पटेल कनोरा, दौलत सेन, प्रियंका सेन, शशि भुवनेश्वर दुबे, अनीस खान प्रवक्ता मजहर कबीर, मलखान सिंह रावत आदि शामिल हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद