Post Top Ad
Tuesday, January 18, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, शराब के साथ मछली का नर्मदा तटो पर हो रहा खुले में विक्रय।
रायसेन, शराब के साथ मछली का नर्मदा तटो पर हो रहा खुले में विक्रय।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रदेश सरकार ने मां नर्मदा की स्वच्छता बनी रहे इस उद्देश के साथ नर्मदा तटों के आसपास शराब विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। लेकिन इस प्रतिबंध का खुलेआम उल्लंघन नागरिक नर्मदा तटों के आसपास कर रहे हैं। आज भी नर्मदा तटों और ग्रामीण अंचलों में शराब का विक्रय ऊंचे दामों पर जमकर हो रहा है। जिसे रोकने के लिए ना तो जनप्रतिनिधि और ना ही आबकारी विभाग के द्वारा कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। यही एक वजह है कि जिन नर्मदा तटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं वही श्रद्धा का गैर कानूनी काम करने वालों के द्वारा मजाक उड़ाया जा रहा है। भारी मात्रा में प्रातः समय शराब की पोटलिया लेकर शराब का विक्रय करने वाले पुल के नीचे पहुंच रहे हैं, जहां शराब के शौकीन जाकर शराब खरीद रहे हैं।
सुबह समय दर्जनों लोग अपनी पतवार लेकर पुल के नीचे नर्मदा जी पहुंच जाते हैं और मछली पकड़ने का खेल प्रारंभ होता है। कई किलो मछलियां पकड़ कर नर्मदा किनारे पतवार को लगा लिया जाता है, जहां से मछली को काटकर और पकाकर विक्रय किया जाता है। ऐसा नहीं है कि इस बात की जानकारी पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित नगर प्रशासन को ना हो, सारी जानकारी जिम्मेदारों को उपलब्ध होने के बाद भी इस गैर कानूनी काम पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। नर्मदा तट अलीगंज और साड़ियां, मांगरोल, बगल वाड़ा सहित अन्य नर्मदा तटों पर मछली और शराब का विक्रय लंबे समय से किया जा रहा है। वही सारी गंदगी नर्मदा हीं मैं फेंकी जा रही है। नर्मदा नदी पुल के किनारे एक नहीं दर्जनों लोग अपनी पतवार लेकर सुबह से ही पहुंच जाते हैं और शाम समय तक नर्मदा जी में से कांटा डाल मछली को पकड़कर सांडिया और अलीगंज तक भी पहुंचाया जा रहा है। मछली के साथ शराब भी अधिक मात्रा में पुल के नीचे रखी जा रही है, जहां शराब का सेवन करने वाले ऊंचे दामों पर शराब खरीद रहे हैं।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद