Post Top Ad
Tuesday, January 18, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन।
राजगढ़/तलेन, सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। नगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में 12 जनवरी से चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन मंगलवार को हुआ। कथावाचक पंडित महेश कृष्ण शास्त्री चारधाम मंदिर उज्जैन ने कथा के अंतिम दिन सुदामा एवं श्री कृष्ण की मित्रता का वर्णन सुनाया कि जीवन मे मित्रता में बड़ा छोटा का भाव एवं ऊंच नीच का भाव नहीं होना चाहिए, मित्रता का भाव एक समान होता है। मित्रता का भाव द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण की तरह होना चाहिए। जिस तरह उन्होंने श्री सुदामा के साथ मित्रता का व्यवहार निभाया। जब सुदामा द्वारका नगरी श्री कृष्ण के पास पहुंचे तो भगवान श्री कृष्ण ने अपने आंसुओं से सुदामा के चरण पखारे, सुदामा के द्वारा लाए चावल में से दो मुट्ठी चावल ग्रहण कर बिना मांगे सुदामा को सुख वैभव से परिपूर्ण कर दीया। महाआरती के पश्चात कथा का समापन हुआ तथा प्रसाद वितरण हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक मोहन शर्मा, चांद सिंह राजपूत अध्यक्ष राजपूत समाज भी पहुंचे। उन्होंने कथा वाचक पंडित महेंद्र कृष्ण शास्त्री का माला पहनाकर स्वागत किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद