अय्यूब, अख्तर और शौकत गौहत्या मामले में गिरफ्तार, एक जमानत तुड़वाकर खुद पहुंचा जेल, रेकी कर गौवंश की करते थे तस्करी व गोकशी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 15, 2022

अय्यूब, अख्तर और शौकत गौहत्या मामले में गिरफ्तार, एक जमानत तुड़वाकर खुद पहुंचा जेल, रेकी कर गौवंश की करते थे तस्करी व गोकशी।

अय्यूब, अख्तर और शौकत गौहत्या मामले में  गिरफ्तार, एक जमानत तुड़वाकर खुद पहुंचा जेल, रेकी कर गौवंश की करते थे तस्करी व गोकशी।

  • उस्मान की कार को सीसीटीवी कैमरों से चिन्हित किया गया। उसी लीड पर केस को किया सॉल्व।
  • पकड़े गए गौतस्कर प्रोफेशनल हैं और इनके खिलाफ होगी कठोर कानूनी कार्रवाई।

अय्यूब, अख्तर और शौकत गौहत्या मामले में  गिरफ्तार, एक जमानत तुड़वाकर खुद पहुंचा जेल, रेकी कर गौवंश की करते थे तस्करी व गोकशी।

उत्तरप्रदेश। रुद्रपुर में पिछले दिनों हुई गाय-बछड़े की हत्या के मामले में उधमसिंहनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य रामपुर कोर्ट में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। उधमसिंहनगर के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि रुद्रपुर में गाय-बछड़े की हत्या करने वाले अय्यूब, अख्तर और शौकत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी मूलरूप से यूपी के रामपुर जिले के रहने वाले हैं। यह गिरोह गौकशी, गौमांस की तस्करी में लिप्त रहा है।

इस गिरोह का सरगना उस्मान है, जो कि पुलिस के डर से रामपुर कोर्ट में सरेंडर हो गया है। रामपुर कोर्ट में पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की थी किंतु वकीलों के बीच मे धक्का मुक्की करने की वजह से वो कोर्ट के भीतर जाने में सफल हो गया। अब उत्तराखंड पुलिस, रामपुर पुलिस की सहायता लेकर उसे रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि उस्मान का भाई नईम उत्तराखंड में रहता है, जोकि रेकी कर गौवंश की लोकेशन के बारे में उस्मान को खबर करता है। घटना के दिन भी ये गिरोह रामपुर से आया और उसने गौवंशों की हत्या की और पुलिस की गश्त अचानक आ जाने से ये लोग वहां से गौमांस छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद सुबह शहर में माहौल खराब हो गया।

एसएसपी ने बताया कि उस्मान की कार को सीसीटीवी कैमरों से चिन्हित किया गया। उसी लीड पर हमारी टीम ने इस केस को सॉल्व किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए गौतस्कर प्रोफेशनल हैं और इनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इनपर गैंगस्टर एक्ट की भी संस्तुति की जाएगी। स्मरण होगा कि इस घटना के बाद रुद्रपुर में साम्प्रदायिक तनाव हो गया था और शहर में भारी संख्या में फ़ोर्स की तैनाती कर दी गयी थी। चुनाव से पहले तनाव की स्थिति में बीजेपी और कांग्रेस नेता भी आपस मे भिड़ गए थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...