कांग्रेस पार्टी में टिकट की धांधली का कांग्रेस की ही महिला नेता डॉ. प्रियंका मौर्या ने लगाया आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 15, 2022

कांग्रेस पार्टी में टिकट की धांधली का कांग्रेस की ही महिला नेता डॉ. प्रियंका मौर्या ने लगाया आरोप।

कांग्रेस पार्टी में टिकट की धांधली का कांग्रेस की ही महिला नेता डॉ. प्रियंका मौर्या ने लगाया आरोप।

कांग्रेस पार्टी में टिकट की धांधली का कांग्रेस की ही महिला नेता डॉ. प्रियंका मौर्या ने लगाया आरोप।

प्रियंका गांधी का नारा 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' विवादित होता नजर आ रहा है। महिला कांग्रेस की मध्य जोन की उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस पार्टी के भीतर टिकट बंटवारे में धांधली करने का आरोप लगाया है। कुछ दिनों पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की थी। 
 
कांग्रेस पार्टी की पोस्टर में सबसे आगे दिखने वाली महिला डॉ. प्रियंका मौर्या ने आरोप लगाया है कि पार्टी में धांधली हो रही है। लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा से टिकट मांग रही डॉ.प्रियंका मौर्या ने प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह पर धांधली का आरोप लगाया है।  प्रियंका मौर्या का आरोप है कि 'मेरे  साथ बहुत धोखा किया गया है। मेरे नाम का इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है। पार्टी में सभी टिकट पहले से तय थे, सिर्फ दिखावा करने के लिए टिकट वितरण की प्रक्रिया में लोगों को उलझाया गया था। हम लोगों को मैराथन दौड़ को सफल बनाने का लक्ष्य दिया गया था। मैराथन में लड़कियों के साथ बहुत खराब व्यवहार किया गया।'

जानकारी के अनुसार लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने रुद्र दमन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। डॉ. प्रियंका मौर्या ने आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उनका टिकट कटवाया है। प्रत्याशियों की सूची घोषित होने के बाद डॉ. प्रियंका मौर्या ने ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी की गई। यह भी आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उनको टिकट दिलवाने के बदले में रुपये के लिए किसी से फोन करवाया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...