बड़े भाई ने शराब पीने के लिए छोटे भाई को नहीं दिए पैसे तो रस्सी से गला घोंटकर की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 18, 2022

बड़े भाई ने शराब पीने के लिए छोटे भाई को नहीं दिए पैसे तो रस्सी से गला घोंटकर की हत्या।

बड़े भाई ने शराब पीने के लिए छोटे भाई को नहीं दिए पैसे तो रस्सी से गला घोंटकर की हत्या।

बड़े भाई ने शराब पीने के लिए छोटे भाई को नहीं दिए पैसे तो रस्सी से गला घोंटकर की हत्या।

गुना। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई का कत्ल कर दिया। उसने बड़े भाई से पैसे मांगे, जब पैसे नहीं दिए तो रस्सी से गला घोंटकर बड़े भाई का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शहर की चौरसिया कॉलोनी में रहने वाले संजीव अहिरवार ने बताया कि 8 जनवरी को शाम करीब 6 बजे उसका बडा भाई राजेन्द्र अहिरवार (25) घर पर यह कहकर गया था कि वह प्रकाश अहिरवार को गुलाबगंज छोडने जा रहा है। शाम 7 बजे तक जब राजेन्द्र वापस घर नहीं आया, तो वह तथा उसके पिता नाथूलाल अहिरवार राजेन्द्र की तलाश मे गुलाबगंज तरफ गये। वहीं पर एक निजी स्कूल की बाउंड्री के पास उसका भाई बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला।

परिवार वाले उसे बेहोशी की हालत में घर उठाकर ले गए। उस पर पानी छिड़क कर देखा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इतने में आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने देखकर बताया कि राजेन्द्र की मौत हो चुकी है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। हत्या के मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में शक की सुई मृतक के छोटे भाई की ओर गयी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। संजीव अहिरवार(18) ने बताया कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर उसने ही बड़े भाई की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कियक, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...