Post Top Ad
Tuesday, January 18, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
भोपाल
मध्य प्रदेश
राजनीति
विडियो
कमलनाथ के KGF अवतार के विडियो पर गरमाई राजनीति :- हीरो की तरह एंट्री लेते, गोलियां दागते हुए कमलनाथ का विडियो वायरल, भाजपा ने साधा निशाना; देखे विडियो।
कमलनाथ के KGF अवतार के विडियो पर गरमाई राजनीति :- हीरो की तरह एंट्री लेते, गोलियां दागते हुए कमलनाथ का विडियो वायरल, भाजपा ने साधा निशाना; देखे विडियो।
भोपाल। साउथ की मूवी K.G.F Chapter - 2 के अभी रिलीज में समय है, लेकिन इसकी एंट्री मप्र में जरूरी हो गई है। मूवी के ट्रेलर से मिलता-जुलता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी टेंड कर रहा है। वीडियो मप्र में होने वाले 2023 के चुनाव से जुड़ा हुआ है। वीडियाे में कमलनाथ की एंट्री हीरो की तरह होती है, जो गोलियां दागते हुए मप्र से जंगलराज खत्म करने के लिए मप्र में फिर से आने की ओर इशारा कर रहे हैं। वीडियाे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल पूछा, क्या उनको अफगानिस्तान दिख रहा है, जो ऐसा वीडियो जारी किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जबलपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वीडियो को लेकर कहा - क्या उनको अफगानिस्तान दिख रहा है, इस प्रकार का वीडियो जारी किया है। देश के अंदर क्या राजनीति में गनों की जरूरत है, जो वीडियो जारी किया है, उसे देखना चाहिए। क्या भारत का समाज ऐसा है? यह गांधीजी का देश है, इस देश का जनमानस ऐसा है, प्रेम भाव के साथ आइए, समाज में पहुंचिए, जनता से मिलिए.... पर ये गने लोड कर रहे हैं। मुझे जब से संगठन की जिम्मेदारी मिली है, जब से मैं रोज देखता हूं कमिंग सून, कमिंग सून... आ जाएं, जब आना है। बीजेपी अपना काम करती है। हमें उनसे दिक्कत नहीं है। वह गन लोड करें या क्या-क्या कर रहे हैं। बीजेपी काम के बल पर, कार्यकर्ताओं के बल पर, पद्धति के आधार पर, अनुशासन पर काम करती है... हमें भगवान का आशीर्वाद भी मिल रहा है।
सिंधिया समर्थक 22 विधायकों के इस्तीफे के कारण कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। 20 मार्च को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ ली थी। शिवराज ने शपथ लेने के 28 दिन बाद 21 अप्रैल को मंत्रिमंडल का गठन किया। इसमें 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले ही कह चुके हैं कि जो लोग कहते हैं कि मैं हार के बाद मध्य प्रदेश छोड़ दूंगा, तो वे सुन लें.. हम 2023 का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे। मैंने 1 मई 2018 को जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला था, मेरे सामने संगठन को मजबूत करने की चुनौती थी। सामने चुनाव थे। 'जब मैंने सीएम पद से 20 मार्च को इस्तीफा दिया, तो मेरे सामने दो रास्ते थे। पहला - मैं सब छोड़कर चले जाऊं। दूसरा- यहीं रहकर प्रदेश की जनता की सेवा करूं। मैंने तय किया कि मैं यहीं रहकर प्रदेश की जनता की सेवा करूंगा, कांग्रेस जनों को अकेला नहीं छोडूंगा।'
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद