भोपाल, ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर तो हुआ हादसा, तेज रफ्तार कार आइलैंड से टकराई, लगी आग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 15, 2022

भोपाल, ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर तो हुआ हादसा, तेज रफ्तार कार आइलैंड से टकराई, लगी आग।

ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर तो हुआ हादसा, तेज रफ्तार कार आइलैंड से टकराई, लगी आग।


भोपाल, ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर तो हुआ हादसा, तेज रफ्तार कार आइलैंड से टकराई, लगी आग।

भोपाल। व्यापमं चौराहा पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार चौराहा के आईलैंड से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई और वह जलने लगी। यह देख कार चला रही लड़की कार से बाहर आ गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार कीलन देव टावर में रहने वाली एक लड़की एक प्राइवेट बैंक में डिप्टी मैनेजर हैं। वे शुक्रवार रात चिनार रिट्रीट से घर लौट रही थीं। कार लड़की चला रही थी। व्यापमं चौराहा की टर्निंग पर गलती से उससे ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। इससे कार अनियंत्रित होकर चौराहा के आईलैंड से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। लड़की कार छोड़कर बाहर आ गई। उनके साथ बैठे युवक भी कार से सही-सलामत बाहर आ गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...