Post Top Ad
Saturday, January 15, 2022
Home
कोरोना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, कोरोना संक्रमण में आई तेजी तो प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती, प्रशासन ने बनाई खुली जेल, बिना मास्क लगाए 50 लोगों के काटे चालान।
रायसेन, कोरोना संक्रमण में आई तेजी तो प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती, प्रशासन ने बनाई खुली जेल, बिना मास्क लगाए 50 लोगों के काटे चालान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शहर में कोरोना संक्रमण अब तेजी से बढ़ रहा है। वहीं लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है। इसी बात को ध्यान में रखकर अब प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर ने एक और नई गाइडलाइन जारी की है। वहीं शुक्रवार को शहर के महामाया चौक पर खुली जेल बनाई है। शहर में दो जगह मरीज मिलने के बाद कंटेंटमेंट एरिया भी घोषित कर दिया। शहर में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए एनाउंसमेंट कराया जा रहा है।
शुक्रवार को शहर के महामाया चौक पर तहसीलदार अजय प्रताप पटेल, थाना प्रभारी आशीष सप्रे, नपा इंजीनियर अभिषेक मालवीय सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों ने बिना मास्क लगाए बाहर निकले 50 से अधिक लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं। जो भी बिना मास्क के शहर में घूमेगा उस पर कार्रवाई करते हुए खुली जेल में रखा जाएगा।
Tags
# कोरोना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
कोरोना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद