Post Top Ad
Thursday, January 13, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, बेटे से फोन पर बात करने पर लड़के के परिवार वालों ने जताई आपत्ति, लड़की के घर पहुंचकर पिता पर किया कुल्हाड़ी से हमला।
भोपाल, बेटे से फोन पर बात करने पर लड़के के परिवार वालों ने जताई आपत्ति, लड़की के घर पहुंचकर पिता पर किया कुल्हाड़ी से हमला।
भोपाल। गुनगा इलाके में वृद्ध पर उसके पड़ोसियों ने कुल्हाणी, डंडे से हमला कर दिया। हमले में वृद्ध को गंभीर चोट लगी है। विवाद की वजह वृद्ध की बेटी आरोपी पक्ष के युवक से फोन पर बात करती थी। गुनगा थाना पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, हर्राखेड़ा में रहने वाले बटनलाल अहिरवार (62) खेती किसानी करते हैं। बटनलाल के बेटे राजू अहिरवार ने बताया कि 9 जनवरी को साढ़े दस बजे की बात होगी। पड़ोस में रहने वाली बुल्लो बाई, विनीता अहिरवार घर के बाहर आकर गाली-गालौच करने लगे। इस पर राजू की मां शांतिबाई ने उनसे गाली-गालौच की वजह पूछी। इस पर विनीता ने कहा कि तुम्हारी लड़की मेरे लड़के से फोन पर बार-बार बात करती है। इस पर शांतिबाई ने कहा कि गाली-गालौज नहीं करो, बैठकर बात कर लेते हैं।
इससे नाराज बुल्लोबाई और विनीता शांतिबाई से मारपीट करने लगी। इसी बीच झगड़े की जानकारी लगने पर शांतिबाई के पति बटनलाल अहिरवार पहुंचे। वे बीच-बचाव करने लगे। तभी बुल्लोबाई के परिवार के सदस्य अखिलेश हाथ में कुल्हाडी और आकाश हाथ मे डंडा लेकर पहुंचे। उन्होंने बटनलाल पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं बुल्लो बाई के परिवार के सदस्य विकास और विजय ने भी मारपीट कर दी। बटनलाल के सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने मामले में विनीता समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इधर, विनीता का कहना है कि घर के पास आवारा मवेशी घूम रहा था। मवेशी बटनलाल के गोवर के कंडों को नुकसान पहुंचा दिया। बटनलाल को लगा कि विनीता ने मवेशी को उसके कंडों की तरफ भगाया है। इसी बात को लेकर बटनलाल के परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। विनीता का आरोप है कि बटनलाल के परिजनों ने उसके परिजनों पर मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद