Post Top Ad
Thursday, January 13, 2022
Home
अपराध
छत्तीसगढ़
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
भाई का जन्मदिन मनाने जा रही न्यूज एंकर को फ्यूल टैंकर ने कुचला, जन्मदिन सेलीब्रेट करने दफ्तर से निकली थीं जल्दी।
भाई का जन्मदिन मनाने जा रही न्यूज एंकर को फ्यूल टैंकर ने कुचला, जन्मदिन सेलीब्रेट करने दफ्तर से निकली थीं जल्दी।
रायपुर। भिलाई में सुपेला के पास हुए सड़क हादसे में रायपुर की न्यूज एंकर महिमा शर्मा की मौत हो गई। महिमा के कुछ सहकर्मियों ने बताया कि वो दिनभर बेहद खुश थी। भिलाई में रहने वाले उसके भाई का जन्मदिन था। इसे ही सेलीब्रेट करने वो दफ्तर से जल्दी निकल गईं थीं। सड़क के रास्ते वो भाई के जन्मदिन की एक्साइटमेंट में स्कूटी से भिलाई जाने को निकली। रास्ते में स्लिप होकर गिरी और दूसरी तरफ से आ रहे फ्यूल टैंकर की चपेट में आ गई।
महिमा रायपुर में अकेले रहा करती थी, मूलत: मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली महिमा ने पिछले साल पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ महीने पहले ही मीडिया इंडस्ट्री जॉइन की थी। कुछ वक्त पहले महिमा कॉल सेंटर्स में भी काम किया करती थी। रायपुर के एक स्थानीय डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म पर कुछ न्यूज शो महिमा होस्ट किया करती थीं। रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि कोविड काल के दौरान महिमा ने कुछ लोगों की मदद के लिए उनसे संपर्क किया था। वो लोगों की मदद में अपने हिस्से का पूरा प्रयास किया करती थी। महिमा के सहकर्मियों ने बताया कि वो दफ्तर में काम के दौरान हमेशा उसका रवैया मिलनसार रहता था।
भिलाई के नंदनी रोड इलाके में रहने वाले ऑटो ड्राइवर अभिषेक सिंह उर्फ रिंकू की आंखों के सामने ये हादसा हुआ था। अभिषेक ने बताया कि मैं सवारी लेने सुपेला जा रहा था। ऑटो चालक ने कहा- मेरे ठीक सामने महिमा अपने स्कूटर पर थी। शाम के वक्त जी ई रोड के पास महिला का स्कूटर स्लिप हो गया, वो सड़क पर गिर गई। ऑटो चालक ने बताया कि इतने में पावर हाउस तरफ से आ रहे हिन्दुस्तान पेट्रोल के टैंकर के आगे के पहियों के नीचे महिमा आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। अभिषेक ने महिला के ID कार्ड से उसे पहचानकर खबर पुलिस को दी। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है।
Tags
# अपराध
# छत्तीसगढ़
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद