Post Top Ad
Friday, January 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है - कलेक्टर।
रायसेन, हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है - कलेक्टर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द दुबे तथा डीएफओ अजय कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारे देश की चुनाव प्रणाली दुनिया में आदर्श चुनाव प्रणाली के रूप में देखी जाती है। इसका मुख्य कारण है संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं की भागीदारी। कलेक्टर दुबे ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मतदाता होता है। संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को मत देने का अधिकार मिला है, लेकिन वह मत तभी दे पाएगा जब उसका नाम मतदाता सूची में शामिल हो। इसलिए प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराना है। उन्होंने कहा कि मतदाता स्वयं अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराएं और अपने मताधिकार का उपयोग करें। कार्यक्रम में डीएफओ रायसेन अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार उपयोग जरूर करना चाहिए तथा लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए सदैव इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के निष्पक्ष रूप से मतदान किया जाए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल डामोर ने निर्वाचन आयुक्त द्वारा देश के मतदाताओं के नाम जारी संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद द्वारा निर्वाचन आयोग तथा निर्वाचन संबंधी गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, एसडीएम एलके खरे,तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, पीआरओ अनुभा सिंह पीडब्ल्यूडी ईई किशन वर्मा आरटीओ जगदीश भील सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश बहादुर सिंह ने किया।अंत में आभार व्यक्त किया एसडीएम एलके खरे ने।कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे मतदाताओं को दिलाई शपथ।कार्यक्रम में कलेक्टर दुबे ने उपस्थित मतदाताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में स्वतंत्र तथा निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। युवा मतदाताओं को इपिक कार्ड ववितरित, शासकीय सेवक हुए सम्मानित।कार्यक्रम में कलेक्टर दुबे द्वारा नवीन मतदाताओं को इपिक कार्ड प्रदान किए गए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद