Post Top Ad
Friday, January 28, 2022
Home
खेल
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते शासकीय महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते शासकीय महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन।
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2022 को दृष्टिगत रखते हुए नगर परिषद तेंदूखेड़ा के द्वारा शासकीय महाविद्यालय में छात्रों के माध्यम से जनजाग्रति लाने को दृष्टिगत रखते हुये स्वच्छता विषय पर भाषण, गोला, भाला फेंक, स्लो साइकिल दौड़, मेराथन, तेज चाल, 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। सरस्वती पूजन के साथ प्रारंभ इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर ने स्वच्छता विषय पर छात्र छात्राओं को लाभ हानियों से अवगत कराते हुए गीला सूखा कचड़ा अलग अलग डाले जाने तथा नगर परिषद् द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गई।
वहीं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता एप से जोड़कर आवश्यक जानकारियां साझा की गई। नगर को स्वच्छता के मामले में प्रथम पायदान पर लाने की बात रखी। वहीं महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या अपर्णा चौबे द्वारा भी स्वच्छता विषय पर काफी विस्तार से प्रकाश डाला गया। तथा स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं से जोड़ने के पीछे एक यही मुख्य उद्देश्य हुआ करता है कि छात्रों में आगे बढ़ने की उत्सुकता बढ़े। एवं अपने नगर को साफ-स्वच्छ रखें। स्वच्छता से जहां बीमारियों से छुटकारा मिलता है हमारे मनोविचार भी साफ-स्वच्छ बनते है। प्रतियोगिताओं के दौरान छात्र छात्राओं ने बड़चड़कर भाग लिया ेएवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाषण प्रतियोगिताओं के दौरान छात्रों ने अपनी उत्कृष्ठ प्रतिभागिताओं का प्रस्तुतीकरण तो किया ही साथ-साथ भाला फेंक एवं तेज चाल में भी ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस मौके पर महाविद्यालय परिवार के साथ-साथ नगर परिषद् के कर्मचारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Tags
# खेल
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
खेल,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद