Post Top Ad
Monday, January 17, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, यात्री बसों की जगह पर खड़े किए जा रहे हाथ ठेले, दुर्घटनाओं का हरदम बना रहता है अंदेशा।
रायसेन/बरेली, यात्री बसों की जगह पर खड़े किए जा रहे हाथ ठेले, दुर्घटनाओं का हरदम बना रहता है अंदेशा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। राजीव गांधी बस स्टैंड पर हमेशा से अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा है। बस स्टैंड पर नगर प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा कभी भी निरीक्षण नहीं किया जाता। यही कारण है कि इस सड़क पर यात्री वाहनों को खड़े होना चाहिए उन सड़कों पर या तो दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया गया है या फिर हाथ ठेले खड़े हो रहे हैं। कई बार इस अव्यवस्था के कारण गंभीर दुर्घटनाएं भी घट चुकी है। बस स्टैंड से कई बार नगर प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाया गया लेकिन पक्षपात के चलते हटाया गया अतिक्रमण पुनः वही के वही जमा लिया जाता है। दूसरी ओर बस स्टैंड पर निर्मित देवी दुर्गा मंदिर को भी अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह से अपने गिरफ्त में घेर रखा है। यात्री वाहनों को खड़े करने के लिए जब जगह नहीं मिलती तो कई बार यात्री वाहन बस स्टैंड के अंदर ना आकर सीधे मार्ग से होते हुए अन्य शहरों की और रवानगी की डाल लेते हैं। संपूर्ण बस स्टैंड पर दुकानदारों को कब्जा होने के कारण दिनोंदिन बस स्टैंड की जगह कम होती जा रही है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद