Post Top Ad
Thursday, January 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, कॉलोनाइजर चोरी चुपके तरीके से बगैर डायवर्सन और लीज के बेच रहे थे प्लाट, अवैध कालोनी पर लगाई रोक, कालोनाइजर ने समेटा सामान।
रायसेन, कॉलोनाइजर चोरी चुपके तरीके से बगैर डायवर्सन और लीज के बेच रहे थे प्लाट, अवैध कालोनी पर लगाई रोक, कालोनाइजर ने समेटा सामान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। भोपाल निवासी एक खेत मालिक खनपुरा के पास अपने खेत में टाउन कंट्री एन्ड प्लानिंग विभाग से बिना अनुमति के बगैर डायवर्सन के प्लाट काटकर चोरी चुपके तरीके से विक्रय कर रहा था। जब ग्रामीणजनों ने इस टैक्स चोरी अवैध कॉलोनी की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेश पर तहसीलदार रायसेन अजय प्रताप सिंह पटेल को खनपुरा सांची रोड़ अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉटिंग पर प्रतिबंध लगाया। साथ ही तहसीलदार पटेल द्वारा जांच पड़ताल की गई। इसके बाद फर्जी तरीके से कॉलोनी में प्लॉट नपती करवाकर बेच रहा था। जांच पड़ताल के बाद कॉलोनाइजर अपना सामान समेटकर रफूचक्कर हो गया है।
खनपुरा में एक खेत में कॉलोनाइजर भोपाल द्वारा लगभग 18 बीघा खेत में बड़े-बड़े साइज के प्लाट बनाकर लंबे समय से प्लाटों के बेचने का कारोबार खूब फलफूल रहा था। लेकिन अब जिला प्रशासन के अधिकारी उक्त फर्जी कॉलोनाइजर के विरुद्ध कार्रवाई कराने के मूड में नजर आ रहै है। नेशनल हाईवे 146 साँची रोड़ पर जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर सड़क किनारे बसे खनपुरा के समीप वह भोपाल निवासी कॉलोनाइजर निजी क्षेत्र के खेत में अवैध रूप से प्लाटों के अलग अलग साइजों के प्लाट काट कर विक्रय किए जा रहे थे। कलेक्टर दुबे के आदेश पर तहसीलदार पटेल राजस्व विभाग के अमले की टीम भेजकर प्लाट विक्रय करने पर सख्ती से रोक लगाई। राजस्व अधिकारी पटवारी गिरदावरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर रोक लगाई है।
कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार पटेल राजस्व अमले की टीम जेसीबी मशीन कार्रवाई करने मौके पर खनपुरा पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से प्लॉटों के बीच बनाए गए ऑफिस को ढहा दिया गया है। इस कॉलोनाइजर के प्लॉट क्रय विक्रय पर एसडीएम रायसेन लक्ष्मीकांत खरे ने खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है।
हमने कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए खनपुरा में एक खेत मालिक द्वारा बिना डायवर्सन लीज अनुमति के बिना कॉलोनाइजर के खिलाफ कारवाई करते हुए प्लाट क्रय विक्रय पर रोक लगा दी गई है।
अजय प्रताप सिंह पटेल, तहसील रायसेन
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद