रायसेन/सिलवानी, पूर्व पार्षदो ने कहा- नगरीय निकाए को भी बहाल किया जावे, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया मांग पत्र। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, January 20, 2022

रायसेन/सिलवानी, पूर्व पार्षदो ने कहा- नगरीय निकाए को भी बहाल किया जावे, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया मांग पत्र।

पूर्व पार्षदो ने कहा- नगरीय निकाए को भी बहाल किया जावे, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया मांग पत्र।

रायसेन/सिलवानी, पूर्व पार्षदो ने कहा- नगरीय निकाए को भी बहाल किया जावे, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को दिया मांग पत्र।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। त्रिस्तरीय पंचायतो के जन प्रतिनिधियो की बहाली किए जाने के बाद अब नगरीय निकाए के पूर्व पार्षदो के द्वारा मांग उठने लगी है कि नगरीय निकाए की व्यवस्था को भी बहाल किया जावे। एकत्रित हुए पूर्व पार्षद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर एसडीएम संघमित्रा बौद्व के पास पहुचें तथा उन्हे ज्ञापन सौंपा। जिसमें लेख किया गया है कि आखिर कितना इंतजार करना पड़ेगा। दो साल हो गए अभी तक सरकार चुनाव नही करा पाई, नगर परिषद नगर की व्यवस्थाओ को संवारने के लिए होती है और इसमें चयनित होने वाले पार्षद अपने-अपने वार्ड में साफ सफाई के साथ ही विभिन्न कामों को कराते है। यह भी लेख किया गया है कि नगर परिषद भंग होने से नगर का विकास अवरुद्व हो गया है। जन आकांक्षा अपूर्ण होने से विकास की गति भी धीमी हो गई है। जिस प्रकार शासन के द्वारा ग्राम पंचायतो के सरपंच को चुनाव तक अपने पदपर जनता के कार्य हेतु पूर्ण अधिकार दिए गए है। उसी प्रकार नगरीय निकाए में भी पूर्व अध्यक्ष, पार्ष्रदो को कार्य करने का अधिकार प्रदान करते हुए बहाल किया जावे। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव जैन, कमलेश जाटव, सऊद वेग, कमलेश सोनी, नीरज नेमा, इमरान खान, सुखनंदन सोनी, रईस खान, सगीर कुरेशी, रमेश साहू, रहीम काजी, सलमान खान आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...