Post Top Ad
Friday, January 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को आखिर कौन सुधारे, सड़कों पर जब-तब लग जाता है जाम, जाम में फंसे लोगों को आवागमन में होती है परेशानी।
रायसेन, शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को आखिर कौन सुधारे, सड़कों पर जब-तब लग जाता है जाम, जाम में फंसे लोगों को आवागमन में होती है परेशानी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। लंबे अरसे से रायसेन सिटी की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों बेलगाम हो चुकी है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में 53 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फोरलेन सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण कार्य ठेकेदार इंद्रपाल सिंह जिंदल द्वारा बेहद सुस्त रफ्तार से चल रहा है। जिससे आमजनों सहित वाहन चालकों को आए दिन वाहन गुजरने में जिल्लत उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को दोपहर इंडियन चौराहे पर नाला गहरीकरण के दौरान ठेकेदार जिंदल की एक जेसीबी मशीन फंस गई थी। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर खींचा जा सका। इंडियन चौराहे निवासी सलमान खान, मयंक राठौर, सुमित गोलू यादव, राजेन्द्र कन्नौजिया, छोटू कन्नौजिया, गौरव चौबे, अमन शर्मा आदि लोगों की शिकायत है कि फोरलेन सड़क चौड़ीकरण धीमी गति से चल रहा है। निर्माण कार्य में अगर थोड़ी रफ्तार ला दी जाए तो काम जल्द से जल्द पूर्ण हो जाएगा। वैसे भी बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने की जवाबदारी शहर ट्रैफिक व्यवस्था, सिटी ट्रेफिक पुलिस और जिला परिवहन विभाग की है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ही इस काम के प्रति उदासीन बने हुए हैं।
समय-समय पर शहर में ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराने वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्यवाही की जाती है। एक बार फिर से बेलगाम यातायात सिस्टम को सुधारने के लिए वाहनों की विशेष चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।
गोविंद प्रसाद मेहरा, सिटी ट्रैफिक व्यवस्था प्रभारी, रायसेन
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद