रायसेन, 12 पाव मसाला मदिरा, 35 पाव अंग्रेजी शराब, 45 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा की जब्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 28, 2022

रायसेन, 12 पाव मसाला मदिरा, 35 पाव अंग्रेजी शराब, 45 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा की जब्त।

12 पाव मसाला मदिरा, 35 पाव अंग्रेजी शराब, 45 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा की जब्त।

  • 1790 किलोग्राम गुड़ मिश्रित महुआ लाहन मौके से बरामद कर किया नष्ट।

रायसेन, 12 पाव मसाला मदिरा, 35 पाव अंग्रेजी शराब, 45 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा की जब्त।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे के निर्देशानुसार एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय, परिवहन, विनिर्माण, कब्जा आदि पर प्रतिबंध लगाए जाने के अनुक्रम मे विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

रायसेन, 12 पाव मसाला मदिरा, 35 पाव अंग्रेजी शराब, 45 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा की जब्त।

इसी क्रम में प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बरेली राजेश विश्वकर्मा द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एनएच-12 पर स्थित श्री राम ढाबा सलैया, पाराशर ढाबा सलैया, सरपंच ढाबा भोन्डिया तथा ग्राम सिलगना मे स्थित राजेश चौहान की किराना दुकान, ग्राम सिंधी केम्प बाड़ी में बक्खा बाई के रिहायशी मकान, ग्राम सिंधी केम्प बाड़ी के पीछे स्थित बारना नदी किनारे एवं ग्राम अमरावद कलाँ मे तालाब किनारे स्थित झाड़ियों मे दविश देकर 12 पाव मसाला मदिरा, 35 पाव अंग्रेजी शराब, 45 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा तथा 9 ड्रमों व 6 डिब्बों मे भरा कुल 1790 किलोग्राम गुड़ मिश्रित महुआ लाहन मौके से बरामद कर बरामद मदिरा को विधिवत सीलबंद कर कब्जा आबकारी लिया। लाहन के सेम्पल लेकर मौके पर मय ड्रमो व डिब्बो के विनिष्ट किया।

रायसेन, 12 पाव मसाला मदिरा, 35 पाव अंग्रेजी शराब, 45 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा की जब्त।

इस छापेमार कार्यवाही मे कुल 8 प्रकरण आबकारी एक्ट की धारा 34-1 (क) तथा (च) के तहत कायम कर 6 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा 2 आरोपियों के विरुद्ध जो कि मौके से भाग जाने मे सफल रहे जिन्हे पहचाना नही जा सका। इसलिए उनके विरुद्ध अज्ञात मे उक्त धारा के अंतर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिये गए। इस कार्यवाही मे जब्त की गयी देशी-विदेशी मदिरा एवं अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार सामग्री (लाहन) की कुल कीमत एक लाख 17 हजार 770 रूपए आंकलित की गयी है। इस कार्यवाही मे मुख्य आबकारी आरक्षक रामगोपाल शर्मा एवं आरक्षक रामस्वरूप पटैल का सराहनीय सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...