रायसेन, परेशानी को दूर करने कांग्रेसियों ने सौपा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 14, 2022

रायसेन, परेशानी को दूर करने कांग्रेसियों ने सौपा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

परेशानी को दूर करने कांग्रेसियों ने सौपा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

रायसेन, परेशानी को दूर करने कांग्रेसियों ने सौपा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। नगरपालिका परिषद कार्यालय रायसेन में लंबे समय से भर्राशाही, मनमानी का आलम है। इसे खत्म करने को लेकर नगर रायसेन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मोर्चा खोलते हुए प्रशासक एवं कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपा गया है।

यह लिखा गया ज्ञापन में

कांग्रेसियों द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में लिखा गया है कि लंबे अरसे से नपा परिषद के सीएमओ पद का प्रभार बेगमगंज के ब्रजेश शर्मा को सौंपा गया है। जो कि यहां कभी नहीं आते। ऐसी स्थिति में सीएमओ बने हुए हैं नपा के इंजीनियर पीके साहू जो टैक्स वसूली करने बकायादारों पर नोटिस देकर दबाव बना रहे हैं। निर्माण शाखा में ठेकेदारों से मिलजुलकर लाखों का भ्र्ष्टाचार कर रहे हैं। पूर्व परिषद की बैठक में नपा कार्यालय में गुप-चुप तरीके से यानि कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को विश्वास में न लेकर उनकी राय लिए बगैर जलकर की राशि घरेलु नल कनेक्शन के 280 रुपये और कमर्शियल दुकानों का जलकर 320 रुपये महीने पूर्व नपाध्यक्ष, तत्कालीन नपा सीएमओ ओमकार सिंह भदौरिया द्वारा मनमानी पूर्ण तरीके से वृद्धि कर दी गई है जो जनहित में राशि कम की जाए। नपा परिषद रायसेन में सीएमओ के पद पर फुलफ्रेश अधिकारी की पदस्थापना जल्द कराई जाए। ताकि भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लग सके। विभिन्न करों के जमा कराने में समग्र आईडी की अनिवार्यता को जनहित में खत्म करने का कलेक्टर दुबे से अनुरोध किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...