Post Top Ad
Friday, January 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
विडियो
दो महिलाओं का एक जैसा बिजनेस, एक की दुकान पर आते है ज्यादा ग्राहक तो दूसरी ने बेटी के साथ मिलकर 5 माह की गर्भवती को घसीट-घसीट कर पीटा; देखे विडियो।
दो महिलाओं का एक जैसा बिजनेस, एक की दुकान पर आते है ज्यादा ग्राहक तो दूसरी ने बेटी के साथ मिलकर 5 माह की गर्भवती को घसीट-घसीट कर पीटा; देखे विडियो।
राजस्थान/बांसवाड़ा। बिजनेस के कॉम्पिटिशन में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाली मां-बेटी ने दूसरी कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाली महिला को जमकर पीट दिया। वह 5 माह की गर्भवती है। उसे महात्मा गांधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि मां-बेटी ने पहले दुकान का सामान फेंक दिया। फिर सड़क पर घसीट-घसीट कर मारा, गालियां दीं। यह मामला बांसवाड़ा के तेजपुर गांव का है। पीड़िता के पति की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
गांगेराव कॉलोनी, बांसवाड़ा निवासी राजीत हलधर ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी तेजपुर कस्बे में चंद्रकांत जैन के मकान में कॉस्मेटिक का बिजनेस करते हैं। पड़ोस में ही कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाली उर्मिला जैन रहती है। वह आदतन झगड़ालू है। वह बुधवार सुबह 8 बजे दुकान पर आई और सारा सामान बाहर फेंक दिया। उसकी बेटी साक्षी जैन (18) और पुत्र शोभित जैन (20) ने मां के साथ मिलकर उसकी पत्नी विकल्पी को जमकर पीटा।
वह 5 माह के गर्भ से है। शोर सुनकर पास मौजूद लोग जुट गए, जिन्होंने उसकी पत्नी को छुड़ाया। चोटिल पत्नी को उसने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता विकल्पी ने बताया कि उर्मिला और उसका व्यवसाय एक जैसा है। उसके यहां ज्यादा ग्राहक आते हैं। इससे वह खफा है। वह उसके किराए की दुकान को खाली कराना चाहती है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद