Post Top Ad
Wednesday, January 19, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, बीकलपुर गांव पहुंच कर विद्यावाचस्पति के स्वास्थ्य का जाना हाल।
रायसेन/सिलवानी, बीकलपुर गांव पहुंच कर विद्यावाचस्पति के स्वास्थ्य का जाना हाल।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। बीते कई दिनो से विद्यावाचस्पति आचार्य डॉ. रामाधार उपाध्याय अस्वस्थ्य चल रहे है। उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर शुभचिंतको के द्वारा प्रार्थनाए की जा रही है। बड़ी संख्या में शुभचिंतक व परिचित उनके ग्रह ग्राम बीकलपुर पहुंच कर उनकी कुषलक्षेम जान रहे है। विद्यावाचस्पति आचार्य डॉ. रामाधार उपाध्याय से मिलने व स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अखिल भारतीय व्यास संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरविंद आचार्य बीकलपुर गांव पहुचें। तथा उनके दर्षन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा उनकी कुषलक्षेम जानकर ईश्वर से शीध्र ही स्वस्थ्य होने की कामना की। इसके अतिरिक्त जगतगुरु राम दिनेश आचार्य महाराज अयोध्या, पंडित आलोक मिश्र कानपुर, पंडित मुदगलजी आदि ने भी डॉ. रामाधार उपाध्याय से संपर्क कर शीध्र स्वथ्य होने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि आचार्य डॉ. रामाधार उपाध्याय लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं, उनके स्वास्थ्य लाभ का हाल जानने के लिए अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनसे संपर्क किया है। भारतवर्ष के अनेक विद्वान सदैव उनके स्वास्थ्य की जानकारी मोबाइल के माध्यम से अथवा गांव पहुंचकर प्राप्त कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने भी उनके स्वास्थ्य का लाभ जाना है। साथ ही संपूर्ण भारत वर्ष से उनके शुभचिंतकों ने आचार्य डॉ. रामाधार उपाध्याय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पंडित राम कृपाल उपाध्याय ने समस्त शुभचिंतकों का आभार प्रदर्शन व्यक्त किया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद