रायसेन/बरेली, खनिज अमले ने कलेक्टर के आदेश पर रेत खदानों पर की छापामार कार्रवाई, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 21, 2022

रायसेन/बरेली, खनिज अमले ने कलेक्टर के आदेश पर रेत खदानों पर की छापामार कार्रवाई, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप।

खनिज अमले ने कलेक्टर के आदेश पर रेत खदानों पर की छापामार कार्रवाई, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप।

  • ओवरलोड रेत से भरे 2 डंपर, 3 ट्रैक्टर ट्रालियां और 1 लोडर मशीन की जब्त।

रायसेन/बरेली, खनिज अमले ने कलेक्टर के आदेश पर रेत खदानों पर की छापामार कार्रवाई, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। जिले की नर्मदा नदी घाटों की रेत खदानों में लंबे अरसे से दबंग रेत माफियाओं का गिरोह सक्रिय है। जिसके चलते रेत खदानों में अवैध रेत का उत्खनन व परिवहन बैखौफ बदस्तूर जारी है। कलेक्टर अरविन्द दुबे के निर्देश और एसपी विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन पर बीती रात पुलिस फोर्स की मदद से खनिज अमले द्वारा लगभग सवा 3 बजे जिले की तहसील बरेली के कोटपार महंत रेत खदानों में छापेमारी की गई। यह छापामार कार्यवाही जिला माइनिंग अधिकारी आरके कैथल, खनिज इंस्पेक्टर राजीव कदम के नेतृत्व में कोटपार महंत नर्मदा नदी तट रेत खदानों पर छापेमारी कार्रवाई की। इस अचानक हुई कार्यवाही से रेत माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। खनिज अधिकारी आरके कैथल, खनिज निरीक्षक राजीव कदम ने बताया कि रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे एवं जिला पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में बीती रात्रि लगभग 3.15 बजे खनिज इंस्पेक्टर आरके कैथल, माइनिंग इंस्पेक्टर राजीव कदम के नेतृत्व मैं रायसेन एवं पुलिस बल द्वारा खनिज अमले के साथ कार्यवाही में खनिज रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करते हुए 2 रेत से भरे डंपर एवं 3 ट्रैक्टर ट्रालियों सहित 1 लोडर मशीन को जब्त किया गया है। जब्त हुए इन वाहन मशीनों को जिले के थाना बरेली परिसर में पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...