Post Top Ad
Friday, January 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, स्कूली भैया बहनो की बनाई पत्रिका का अतिथियों ने किया विमोचन।
रायसेन/सिलवानी, स्कूली भैया बहनो की बनाई पत्रिका का अतिथियों ने किया विमोचन।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। स्कूली विद्यार्थियो की प्रतिभा को उभारने के लिए शिक्षको के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है ताकि बच्चो के अंदर छिपी प्रतिभा को एक मंच मिल सके। इसी कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षको के प्रयासो से विद्यार्थियों के द्वारा हस्तिलिखित पत्रिका का निर्माण किया गया। जिसका विमोचन शुक्रवार को स्कूल परिसर में किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर सिलवानी में कक्षा पांचवी से बारहवीं तक के सभी भैया बहनों ने हस्तनिर्मित पत्रिका का निर्माण किया। हस्तलिखित पत्रिका में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, कला, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, कबाड़ से जुगाड़, देश-विदेश ज्ञान, संस्कृति अन्य अनेक विधाओं का समावेश किया। हस्तनिर्मित पत्रिका का विमोचन विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के भोपाल विभाग के विभाग समन्वयक गुरुचरण गौड़ एवं जनजातीय शिक्षा के सह प्रान्त प्रमुख रूपसिंह लोहाने द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग समन्वयक गुरुचरण गौड़ द्वारा बच्चो की मेहनत को खूब सराहा गया। उन्होंने बताया कि हस्तनिर्मित पत्रिका तो सभी विद्यालयों द्वारा बनाए जाते हैं लेकिन जितनी सुन्दर हस्त निर्मित पत्रिका का निर्माण शिशु मंदिर सिलवानी के भैया बहनों द्वारा किया गया है वो उन्हें अन्यत्र देखने को नही मिली। आचार्य परिवार की प्रेरणा के द्वारा ही विद्यार्थी कुछ अनोखा करने का प्रयास करते है। भैया बहनों द्वारा जो हस्तनिर्मित पत्रिका बनाए गए उनके नाम - बालरंग, अभुद्वय, ज्ञान त्रिपथगा, संवर्धना, काव्य प्रतिभा, पुष्पांजलि, अरुणिमा एवं ज्ञानदा हैं। विद्यालय प्राचार्य विनय कुमार शर्मा ने बताया कि हस्तनिर्मित पत्र-पत्रिकाएं बच्चो की मौलिकता को एक साकार रूप देती हैं। वे अपनी कल्पनाशीलता को पत्रिका में उकेर उसे सजीव बनाने का कार्य करते है और अपनी अभिव्यक्ति को निखारते है। पत्रिका विमोचन के इस कार्यक्रम में वीर शिवाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष महेश नामदेव, कोषाध्यक्ष अरुण जैन एवं विध्यालय के सभी आचार्य दीदी उपस्थित रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद