Post Top Ad
Wednesday, February 9, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हैवानियत की सारी हदें पार :- 10 साल के मासूम को अगवा कर आंख में ठोंकी 5 इंच लंबी कील, गुदाद्वार में डाला डंडा, चेहरे को सिगरेट से दागा।
हैवानियत की सारी हदें पार :- 10 साल के मासूम को अगवा कर आंख में ठोंकी 5 इंच लंबी कील, गुदाद्वार में डाला डंडा, चेहरे को सिगरेट से दागा।
कानपुर। मंगलवार को 10 साल के मासूम दलित बच्चे से दरिंदगी की इंतहा पार कर दी गई। नर्वल के सकट बेहटा गांव में घर से खेलने निकले मासूम को पहले अगवा किया गया। इसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया गया, जिससे दिल्ली का निर्भया कांड याद आ गया। हैवानों ने मासूम की गला घोंटकर हत्या करने से पहले उसकी आंख में 5 इंच की कील ठोंक दी और गुदाद्वार में डंडा डाल दिया। घटना के कारण गांव में जातीय तनाव का माहौल बन गया है। बच्चे के शव की हालत देखकर गांव में लोग भी कहते दिखाई दिए कि इस बच्चे के साथ की गई दरिंदगी देखकर निर्भया कांड याद आ गया है। उधर, 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।
राज मिस्त्री महेंद्र कोरी का 10 साल का बेटा 5वीं कक्षा में पढ़ रहा था। मासूम बच्चा सोमवार दोपहर को घर से बाहर टायर लेकर खेलने निकला था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। मंगलवार दोपहर को घर से 400 मीटर दूर गांव के ही रामेंद्र मिश्रा के सरसों के खेत में उसका नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही नर्वल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। एक्सपर्ट ने बताया कि बच्चे की आंख से करीब 5 इंच लंबी कील मिली है। पूरे चेहरे को सिगरेट से दागा गया है। इतना ही नहीं, उसके गुदाद्वार में डंडा भी डाला गया है। शव के पास पड़े मिले डंडे में मल और खून लगा हुआ था। इसके साथ ही पूरे शरीर पर चोट और खरोंच के निशान हैं।
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या तंत्र मंत्र या फिर कुकर्म करने के बाद हत्या की गई है। उसके शरीर पर मिले जख्म हैवानियत और तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजनों ने गांव में किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक जांच में चार टीमों को लगाया गया है। थाना प्रभारी के साथ ही सर्विलांस, क्राइम ब्रांच समेत चार टीम अलग-अलग एंगल पर जांच करके हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास कर रही हैं। इसके साथ ही सीओ सदर की निगरानी में खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। इससे कि जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा हो सके।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद