Post Top Ad
Wednesday, February 9, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, भाई की साली से नहीं हुई शादी तो युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, भाई की साली के घर से 500 मीटर दूर तोड़ा दम।
भोपाल, भाई की साली से नहीं हुई शादी तो युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, भाई की साली के घर से 500 मीटर दूर तोड़ा दम।
भोपाल। छोला मंदिर इलाके में पन्ना के रहने वाले एक युवक ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। युवक आत्महत्या के इरादे से पन्ना से भोपाल आया था। पुलिस को उसके बैग में रस्सी, केरोसिन मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था, लेकिन परिजन ने लड़की की शादी दूसरे युवक से करा दी। इससे वह तनाव में रहने लगा। युवक ने साली के घर से करीब 500 मीटर दूर जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक मूलत: पन्ना का रहने वाला विवेक राय पुत्र लालूराम राय (30) छतरपुर में वाइन शॉप पर काम करता था। विवेक का भाई मुकेश राय नवजीवन कॉलोनी छोला (भोपाल) में अपने ससुराल में रहकर टिकट बुकिंग का काम करता है। मुकेश की साली प्रियंका है, विवेक उसे चाहता था। दोनों के बीच शादी की भी बात चल रही थी। हाल ही में प्रियंका की शादी उसके परिजन ने सीहोर में कर दी। थाना प्रभारी के मुताबिक विवेक की पहचान तो हो गई थी, लेकिन उसके परिजन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। विवेक के पास जो मोबाइल मिला था, उसका पैटर्न लॉक था। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने विवेक के भाई मुकेश राय से संपर्क कर घटना की जानकारी उसे दे दी थी।
यह बात पता चलने के बाद विवेक दुखी रहने लगा। वह रिश्तेदारों से इस पीड़ा को बता चुका था। विवेक सोमवार रात करीब दस बजे पन्ना से भोपाल पहुंचा। वह बैग में आत्महत्या के लिए रस्सी और केरोसिन लेकर आया था। उसने आत्महत्या के लिए केरोसिन और रस्सी का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि वह कीटनाशक खरीद कर लाया और दशहरा मैदान के पास कीटनाशक पी लिया। इसके बाद पैदल-पैदल भाई के ससुराल जा रहा था। नवजीवन कॉलोनी की गली नंबर-10 में इंद्रजीत मालवीय के मकान के सामने गिर गया। इंद्रजीत मालवीय की नजर पड़ी तो विवेक के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद