भोपाल, प्रेमी शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ 10 माह तक करता रहा दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा, युवती ने की एफ़आईआर, जॉब के दौरान हुई थी दोस्ती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 5, 2022

भोपाल, प्रेमी शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ 10 माह तक करता रहा दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा, युवती ने की एफ़आईआर, जॉब के दौरान हुई थी दोस्ती।

प्रेमी शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ 10 माह तक करता रहा दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा, युवती ने की एफ़आईआर, जॉब के दौरान हुई थी दोस्ती।

भोपाल, प्रेमी शादी का झांसा देकर प्रेमिका के साथ 10 माह तक करता रहा दुष्कर्म, अब शादी से मुकरा, युवती ने की एफ़आईआर, जॉब के दौरान हुई थी दोस्ती।

भोपाल। ऐश बाग इलाके में रहने वाली युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 10 माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, अब शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 30 साल की युवती सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है। उसके साथ चूनाभट्‌टी में रहने वाला अनिमेष विकरोल भी जॉब करता है। नौकरी के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दिसंबर 2019 में आरोपी उसे ओल्ड सुभाष नगर लेकर पहुंचा, जहां उसके साथ गलत काम किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। हाल ही में युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो मुकर गया। इस पर युवती ने आरोपी के खिलाफ ऐश बाग थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...